कोइरौना/ज्ञानपुर (भदोही)। कोइरौना पुलिस ने बारीपुर के पूर्व ग्राम प्रधान रुद्रपति दुबे व उनके भाइयों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है और जांच में जुट गई है। एफआईआर न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय भदोही के आदेश पर दर्ज हुआ है। चौरी भदोही निवासी धीरेंद्र दुबे ने बारीपुर निवासी रूद्रपति दुबे व उनके भाई मायापति व करुणापति पर बंधक बनाकर डराने धमकाने और जबरदस्ती बैंक चेक व स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर कराने आदि तथा बाद में भिन्न-भिन्न तिथियों में कूट रचना करने का आरोप लगाते हुए वाद दाखिल किया था। आरोप था कि धीरेंद्र एक कंपनी का मालिक सह मालिक है। फुलवरिया स्थित त्रिपति ईंट उद्योग के मालिक रुद्रपति आदि को शर्त तय होने के बाद ईंट पथाई की मशीन दिया था। उन्होंने उसे जानकारी देने व बकाया पैसा देने के लिए भट्ठे पर बुलाया था। धीरेंद्र व उसके साथी हरदीप व संदीप को पहुंचने पर रूद्रपति लेबरों आदि ने बंधक बना लिया। असलहा दिखाकर धमकाते हुए 42 लाख का चेक ले लिया। सादे स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर कराया। यही नही तिथि परिवर्तित कर चेक बैंक में प्रस्तुत कर दिया। लेकिन बैंक में मेरे द्वारा सूचना के चलते वह फ्रॉड करने में सफल नहीं हुए तो इस सम्बंध में अधिवक्ता के माध्यम से 13 जून को हमें नोटिस भेजवा दिया। आरोप है कि उससे मशीन भी ले लिया गया और धमकाकर चेक व स्टांप पेपर पर जबरन हस्ताक्षर कराते हुए सुलहनामा भी कूटरचित तरीके से तैयार कर लिया गया है। जबकि वह सुलहनामा नहीं दिया है ना तो नोटरी शपथकर्ता के समक्ष कभी गया है। न्यायालय के आदेश पर कोइरौना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 419,420,465,467,468,469 एवं 471 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
बता दें कि रूद्रपति दुबे पर माह भर पूर्व ब्रिक मेकिंग मशीन लेने के बाद भुगतान आदि न करने को लेकर मुकदमा दर्ज हुआ था, तो धीरेंद्र पर रुद्रपति दुबे ने घटिया मशीन देने व धन ऐठने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। अब इसी से जुड़ा हुआ एक और मामला दर्ज किया गया है।
Post Views: 1,115 मामला संक्षेप में— कोइरौना/ज्ञानपुर(भदोही)। योगीराज में भदोही जिले के बैरीबीसा गांव के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में तैनात हेडमास्टर की दबंगई वाला वीडियो देख आप भी चौक जायेंगे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटनाक्रम शुक्रवार का बताया जा रहा है। पड़ताल में पता चला कि हेडमास्टर विद्याधर दुबे बच्चों […]
Post Views: 1,471 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर रिलीज किए हैं। वहीं, जल्द ही बोर्ड टॉपर लिस्ट की सूची भी घोषित कर दी है। हाईस्कूल में प्रियांशी ने टॉप […]
Post Views: 2,481 UP Board Result 2024: ये रहा डायरेक्ट लिंक 20 Apr 20241:59:30 PM UP Board Result 2024: प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए तैयारियां पूरी, जल्द पहुंचेंगे बोर्ड अध्यक्ष यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। बोर्ड अध्यक्ष किसी भी समय प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा […]