Latest News मनोरंजन महाराष्ट्र

तीन दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए Govinda, हाथ जोड़कर कहा- ‘आपकी कृपा से सेफ हूं’


Hero Image

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को 1 अक्टूबर की सुबह पैर में गोली लग गई थी। उनकी अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से मिसफायर हो गया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब एक्टर को तीन दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

गोविंदा को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। एक्टर को 1 अक्टूबर को अपने घर में खुद की रिवॉल्वर से गोली लग गई थी। बाहर आने के बाद एक्टर ने हाथ जोड़कर सभी लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आप सभी कि कृपा और आशीर्वाद से मैं सेफ हूं। इस दौरान एक्टर के साथ उनकी पत्नी सुनीता भी नजर आईं।

बाहर आने के बाद एक्टर ने हाथ जोड़कर सभी लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने लोगों से पूजा पाठ करने और उनके लिए दुआ करने वालों को शुक्रिया कहा। गोविंदा ने कहा कि आप सभी कि कृपा और आशीर्वाद से मैं सेफ हूं।