Latest News नयी दिल्ली मनोरंजन राष्ट्रीय

धोखाधड़ी मामले में बुरे फंसे Remo Dsouza और उनकी पत्नी,


, नई दिल्ली। एबीसीडी 2 और स्ट्रीट डांसर 3डी जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके रेमो डिसूजा (Remo D’Souza) एक बार फिर मुश्किल में आ गए हैं। 8 साल पहले कोरियोग्राफर और निर्देशक पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था, जिस पर अभी तक सुनवाई हो रही है। अब उनके खिलाफ एक और केस दर्ज हो गया है।

कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा (Remo DSouza) और उनकी पत्नी लिजेल (Lizelle DSouza) एक बार कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। हाल ही में रेमो और उनकी पत्नी समेत 7 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। मामला 12 करोड़ का है। रेमो पर धोखाधड़ी का ये दूसरा मामला है। इससे पहले भी वह इस तरह की मुश्किलों में फंस चुके हैं।

रेमो डिसूजा पर हाल ही में फिर से धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। इस बार कानूनी पचड़े में उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा (Lizelle D’Souza) भी फंस गई हैं। रेमो और लिजेल समेत 7 लोगों के खिलाफ मुंबई के मीरा रोड स्थित पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है।