दोकटी (बलिया)। दलन छपरा गांव में बीएसएनएल टावर के पास स्थित सुनील गुप्ता के ताला बंद मकान का सीढ़ी का शेड उखाड़कर चोरों ने अंदर चार कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखे आलमारी व अटैची का ताला तोड़कर लाखों रुपए मूल्य के सोने चांदी के आभूषण चुरा ले गए। पड़ोसियों ने सेड उखड़ा देख मकान मालिक को फोन किया तो मंगलवार को जब सुनील गुप्ता घर आकर देखा तो डायल 112को फोन कर सूचना दिया। पुलिस जांच में जुट गई है। सुनील गुप्ता ने बताया कि हम तीन भाई हैं। तीनों भाई परिवार सहित बाहर रहकर जीविकोपार्जन करते है। रविवार को पड़ोसी जब कपड़ा सुखाने छत पर गए तो उखड़ा हुआ सेड देखकर मुझे मोबाइल पर सूचना दिया। तब आज मैं आया और मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर अंदर गया तो देखा कि अंदर चारों कमरों का ताला टूटा हुआ है और आलमारी तोड़कर सोने के आभूषण चोरी हो गया है। दोकटी थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, िजसपर जांच की जा रही है,लेकिन अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुआ है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
Related Articles
कीस के पाबनी, सुभाश्री, मगई ने देश का सिर गर्व से किया ऊंचा-प्रो अच्युत सामंत
Post Views: 2,974 विश्व विजेता भारतीय खो-खो टीमको दी बधाई भुवनेश्वर। नयी दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में हुई पहली खो-खो विश्वकप के दोनों वर्गो का खिताब जीत इतिहास रचने वाली भारतीय टीम में कीस डीम्ड विश्वविद्यालय के तीन खिलाड़ी पाबनी, सुभाश्री सिंह और मगई माझी भी साझीदार बने। पावनी सबर ने जहा भारतीय […]
Bareilly : गर्मी के मौसम में बढ़ जाती है मृत्यु दर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के बयान पर बवाल
Post Views: 2,918 बलिया : परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एक विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। जिला अस्पताल में 100 से अधिक मौतों को लेकर उन्होंने कहाकि गर्मी के मौसम में मृत्यु दर बढ़ जाती है। रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित गंगा बहुउद्देश्यीय सभागार में आयोजित सरकार के नौ साल बेमिसाल कार्यक्रम में मंत्री ने […]
International Yoga Day 2023 : पानी से लेकर पहाड़ तक दुनियाभर में योग का जश्न तस्वीरों में देखें
Post Views: 4,606 दुनिया भर में योग और ध्यान के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष विश्वभर में 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 मनाया जा रहा है। इस वर्ष योग दिवस 2023 की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग’ रखी […]



