Latest News पटना बिहार

बिहार पंचायत, मुखिया रिजल्‍ट मधेपुरा में JDU MLA की पत्नी मुखिया का चुनाव हारीं,


पटना, । बिहार पंचायत चुनाव के नौवें चरण की मतगणना में लगातार चौंकाने वाले नतीजे आ रहे हैं। कई सिटिंग प्रत्‍याशी हार गए हैं। पूर्वी चंपारण में पूर्व मंत्री अवधेश कुशवाहा की भावज संध्या तराना ने मुखिया का चुनाव जीत लिया है ताे मधेपुरा में जनता दल यूनाइटेड के विधायक निरंजन मेहता की पत्नी निवर्तमान मुखिया कुमुद कुमारी की हार हो गई है। आज की मतगणना में जिला परिषद सदस्‍य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्‍य, वार्ड सदस्‍य, सरपंच व पंच के पदों के लिए मैदान में कूदे 97,878 प्रत्याशियों (Candidates) के भाग्य का फैसला हो जाएगा। मतगणना के लिए केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं। मतगणना व चुनाव परिणाम के पल-पल के अपडेट्स के लिए लगतार बने रहिए हमारे साथ।

12:50 PM- लगातार आते जा रहे हैं चुनाव परिणाम। पश्चिम चंपारण के बैरिया में पखनाहा डुमरिया पंचायत के मुखिया बने हरिलाल राम। बांका के चांदन उत्तरी से अंजू देवी बनी जिला परिषद की सदस्य।

12:44 PM- पटना के फतुहा की डुमरी पंचायत में रिंकी देवी मुखिया बनीं। फतुहा जिला परिषद 33 से अंजू देवी निर्वाचित, लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं हुई है। रोहतास के दिनारा प्रखंड की सैसड पंचायत से मुखिया पद पर धनमुनि देवी, मेदिनीपुर से रंजन कुमार सिंह की जीत। रोहतास के सूर्यपुरा प्रखंड में गोशलडीह पंचायत से कुमारी पूनम, अगरेड़कला से श्री राम, बलिहार से रणजीत सिंह, शिवोबहार से भागीरथी सिंह तथा सूर्यपुरा पंचायत से प्रमोद कुमार मुखिया बने।

12:25 PM- समस्तीपुर के कल्याणपुर से जिला परिषद क्षेत्र संख्या 01 से रवि रौशन कुमार ने जीत हासिल की। कल्याणपुर की सोरमार पंचायत से मुखिया प्रत्याशी कुमारी रीतू की जीत। पश्चिम चंपारण में के नौतन क्षेत्र जिला परिषद संख्या- 35 से पूर्व सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो के पुत्र व बाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार  के बड़े भाई मनोज कुमार कुशवाहा विजयी।

12:20 PM- सहरसा के महिषी प्रखंड की कुन्दह पंचायत से पन्ना लाल राम विजयी। सोनवर्षा के जेडीयू विधायक के पुत्र  की हार। अररिया के सिकटी जिला परिषद क्षेत्र सं 16 से निवर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम पप्पू जीते। अररिया के बरदाहा से मुखिया पद पर निवर्तमान मुखिया परवेज आलम तो डेढुआ से संतोष कुमार झा विजयी। अररिया के सिकटी जिला परिषद क्षेत्र सं 15 से सुधा भारती विजयी।

12:05 PM- पटना की जेठुली पंचायत समिति पद पर नए प्रत्याशी राधा कुमारी विजयी। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा बाकी। बख्तियारपुर प्रखंड की काला दियारा पंचायत से किरण देवी ने मुखिया का चुनाव जीता। फतुहा की मौजीपुर पंचायत के नए मुखिया बने मोहन मुरारी विजय। फतुहा की मौजीपुर पंचायत से पंचायत समिति सदस्य बनीं रेनु देवी। फतुहा की डुमरी पंचायत में रिंकी देवी मुखिया बनीं।

12:00 PM- समस्तीपुर के वारिसनगर से जिला परिषद क्षेत्र संख्या 32 से हेमंत कुमार राय जीते। उन्‍होंने निकटतम प्रत्याशी कौशल किशोर राय को पराजित किया।

11:40 AM- मधेपुरा के उदाकिशुनगंज की मधुबन पंचायत से जनता दल यूनाइटेड विधायक निरंजन मेहता की पत्नी निवर्तमान मुखिया कुमुद कुमारी की हुई करारी हार। वहां पूजा कुमारी मुखिया निर्वाचित हुईं। बांका जिला के प्रखंड चांदन की पूर्वी कटासरा पंचायत से अनिता देवी, पश्चिमी कटसारा से मरियम देवी, उत्तरी कसवा से इंद्रदेव यादव तथा दक्षिणी कसवा से गायत्री देवी की मुखिया चुनाव में जीत।

11:20 AM- औरंगाबाद जिले के हसपुरा प्रखंड के जिला परिषद सदस्य का परिणाम आया। जिला परिषद क्षेत्र संख्या – 03 से चंदा परवीन की जीत। उन्‍होंने चिंता मणि देवी को हराया।

11:10 AM- पश्चिम चंपारण की बैरिया उतरी पटजिरवा पंचायत से अख्तरी बेगम मुखिया बनीं। समस्तीपुर के कल्याणपुर प्रखंड की कलौजर पंचायत से सुनील पासवान जीते।

11:01 AM- पूर्वी चंपारण के अरेराज ममरखा भैया टोला से पंचायत समिति सदस्य पद पर पूर्व विधायक राजू तिवारी की भाभी रमावती देवी की जीत। वे कांग्रेस जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ला की पुत्रवधू भी हैं।

10:42 AM- सहरसा के महिषि प्रखंड से मुखिया पद के विजेताओं का अपडेट- तेलवा पश्चिम: अर्चना कुमारी, तेलवा पूर्वी: मो. नुरुल्लाह। बक्सर की गायघाट पंचायत से हरेंद्र प्रसाद सिंह  बने मुखिया। गया के परैया प्रखंड की परैया खुर्द पंचायत से दूसरी बार मुखिया बने सुनील कुमार।

10:20 AM- मधुबनी के बेनीपट्‌टी एवं लौकही प्रखंडों में परिणाम आने लगे हैं। लौकही प्रखंड की अटरी पंचायत से घूरन यादव ने मुखिया पद पर जीत दर्ज की है। वहीं, झहुरी पंचायत से मुखिया पद पर मो. इरफान ने जीत दर्ज की है। जबकि, बेनीपट्‌टी के किसी पंचायत का परिणाम अब तक सामने नहीं आया है।

10:00 AM- औरंगाबाद जिले के हसपुरा प्रखंड की दो पंचायतों के मुखिया का परिणाम आए। पीरू से

गोपाल सिंह जीते। पुरहारा से फुरकान खां विजयी। औरंगाबाद में किशोरी सिन्हा महिला महाविद्यालय केंद्र पर जारी है मतगणना।

09:43 AM- सहरसा के महिषि प्रखंड से मुखिया के रिजल्‍ट

बघवा पंचायत : राकेश रोशन चौधरी विजयी।

वीरगांव : अर्चना आनंद विजयी।

09:15 AM- पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि स्थित पनापुर रंजीता पंचायत से मुखिया पद पर दशरथ सिंह ने चुनाव जीता। पानापुर से पंचायत समिति पद पर नागेन्र्द यादव कि पत्नी  जीत हासिल किया। सोनबरसा पंचायत से पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद कुशवाहा की भावज संध्या तराना पुनः मुखिया बनीं।

09:12 AM- गया के गया कालेज मतगणना केंद्र के बाहर सड़क पर उमड़ी नगर और परैया प्रखंडों के प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़। केंद्र पर सुरक्षा कड़ी। मतगणना जारी।

08:56 AM- पूर्वी चंपारण जिला मुख्‍यालय मोतिहारी के छतौनी स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) भवन में मतगणना जारी है। यहां अरेराज, हरसिद्धि और पहाड़पुर प्रखंडों में विभिन्न पदों के लिए हुए पंचायत चुनाव की मतगणना की जा रही है।

08:23 AM- मुजफ्फरपुर के अहियापुर स्थित बाजार समिति मतगणना केंद्र के बाहर प्रत्याशियों व समर्थकों की भीड़ दिख रही है। ऐसा नजारा राज्‍य के सभी केंद्रों पर है।

08:05 AM- बिहार पंचायत चुनाव के नौवें चरण की मतगणना शुरू हो चुकी है। कुछ जगह मतगणना की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अब करीब एक घंटे बाद से नतीजे भी लगातार आने लगेंगे।

07:50 AM- बिहार पंचायत चुनाव के नौवें चरण की मतगणना में आज 97878 प्रत्याशियों की किस्‍तम का फैसला होने जा रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार नौवें चरण में कुल 26,831 पदों के लिए वोट पड़े हैं।

07:28 AM- मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो जाएगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। केंद्रों के बाहर भीड़ बढ़ती जा रही है। मतगणना केंद्रों तक आने वाले रास्‍तों पर बेरिकेडिंग कर यातायात को नियंत्रित किया गया है।

07:08 AM- मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम दिख रहे हैं। केंद्रों में प्रत्‍याशियों व उनके प्रतिनिधियों को पूरी जांच के बाद एंट्री दी जा रही है। बाहर प्रत्‍याशियों के समर्थकों का आना भी जारी है।