ज्ञानपुर (भदोही)। भदोही के ज्ञानपुर से चार बार विधायक रहे विजय मिश्र (Ex. MLA Vijay Mishra) की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। चिन्हित माफिया के तौर पर उनके कुनबे व करीबियों पर लगातार प्रसाशनिक शिकंजा कसता जा रहा है। दुष्कर्म समेत कई मामलों में विजय मिश्रा, उनका बेटा व भतीजे सहित कई करीबी जेल में निरुद्ध हैं। गैंगेस्टर एक्ट के तहत 50 करोड़ से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति विजय मिश्रा व उसके करीबियों की अब तक सरकार के हित/पक्ष में जब्त की जा चुकी है। शुक्रवार को भी विजय मिश्रा गैंग के सदस्य व करीबी बताए जाने वाले हनुमान सेवक पाण्डेय उर्फ बालू पाण्डेय की चल सम्पत्ति कुर्क की गई। अविनाश प्रकाश राय के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने 03 लाख 75 हजार का पावरट्रैक ट्रैक्टर जब्त कर लिया। धारा-14(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत जिला मजिस्ट्रेट भदोही गौरांग राठी द्वारा पारित आदेश के क्रम में ज़ब्तीकरण की कार्रवाई की गई है। हनुमान सेवक पर धोखाधड़ी, षड्यंत्र रचने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने,खनन, मारपीट, गाली-गलौज, धमकी देने व गैंगस्टर सहित गम्भीर अपराधों के कुल 03 अभियोग पंजीकृत हैं।
Post Views: 2,014 जौनपुर, । किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने की कई महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित हैं। व्यवस्था में खामी के चलते तमाम पात्र लाभ से वंचित हो जा रहे हैंं। इसमें में एक है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। योजना की गत 17 अक्टूबर को जारी हुई 12 वीं किस्त के लाभ से […]
Post Views: 856 22 अगस्त को ‘आज’ अखबार ने कई बांधों व चंबल से यमुना का पानी गंगा में आने और जलस्तर वृध्दि की संभावना को लेकर खबर छापी थी, सच साबित हुई खबर कोइरौना (भदोही)। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। उफनाई गंगा के लहरों को देख तटवर्ती वाशिंदों के होश फाख्ता हो […]
Post Views: 3,226 संतकबीर नगर, । Hindu Yuva Vahini leader shot in SantKabir Nagar: संतकबीर नगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के दशावां गांव में हिन्दू युवा वाहिनी के जिलामंत्री को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों के माध्यम से उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय […]