Latest News मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, छिंदवाड़ा में गई 6 लोगों की जान, 2 घायल


  • भोपाल, । मध्य प्रदेश में आज एक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि 2 लोग घायल हो गए हैं। दरअसल, छिंदवाड़ा जिले में एक ट्रक की चपेट में आने से एक महिला और दो किशोरों समेत छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शहर के यातायात पुलिस उपाधीक्षक (DSP) सुदेश सिंह ने बताया कि सभी पीड़ित महाराष्ट्र के नागपुर के निवासी थे। ये लोग छिंदवाड़ा जिले के उमरत गांव की ओर जा रहे थे। इस दौरान देर रात उनकी कार को पीछे से रिंग रोड पर ट्रक ने टक्कर मार दी।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि चार कार सवारों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें से दो 14 और 15 साल के थे।

साथ ही एक महिला यात्री (38) ने छिंदवाड़ा शहर के एक अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि 45 वर्षीय कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और नागपुर के एक अस्पताल ले जाते समय उसकी भी मौत हो गई। वहीं घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।