अफगानिस्तान में तालिबान के तेजी से बढ़त हासिल करने को लेकर वैश्विक चिंताओं के बीच भारत ने कहा कि वह अफगान सरकार और देश के लोगों का सभी वर्गों के हितों की रक्षा करने वाले शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और समृद्ध भविष्य की आकांक्षाओं को साकार करने में समर्थन करता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि भारत-अफगानिस्तान संबंध 2011 में दोनों पक्षों के बीच हस्ताक्षरित रणनीतिक साझेदारी समझौते द्वारा निर्देशित हैं। उन्होंने कहा, ”एक निकटवर्ती पड़ोसी के रूप में, भारत अफगान सरकार और अफगानिस्तान के लोगों की शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और समृद्ध भविष्य की आकांक्षाओं को साकार करने में उनका समर्थन करता है, जहां महिलाओं और अल्पसंख्यकों सहित अफगान समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा की जाए।”बागची ने पिछले साल जिनेवा में अफगानिस्तान सम्मेलन में विदेश मंत्री एस जयशंकर की टिप्पणियों का भी उल्लेख किया, जिसमें युद्ध प्रभावित देश के विकास के लिए भारत की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई थी।
पिछले कुछ हफ्तों में अफगानिस्तान में स्थिति बिगड़ने के बीच भारत देश के समग्र विकास पर प्रमुख अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ-साथ अफगान सरकार के संपर्क में है।
Post Views: 587 ईरान में जारी प्रदर्शनों को रोकने के लिए वहां की सरकार अब नाबालिगों को भी मौत की सजा सुना सकती है। ‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ के मुताबिक ईरान ने सरकार विरोधी प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के लिए 3 नाबालिगों को आरोपी ठहराया है। इन तीनों नाबालिगों को कई और लोगों के साथ मिलकर […]
Post Views: 488 नई दिल्ली, । लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल के चोटिल होने से भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है। केएल राहुल पैर की चोट के चलते विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा वह आईपीएल 2023 के बचे हुए बाकी के मैचों से भी बाहर […]
Post Views: 756 नई दिल्ली, । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद विनोद तावड़े ने रविवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस अवसर पर पीएम मोदी ने विनोद तावड़े को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से काम करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री मोदी ने विनोद तावड़े से कहा कि […]