Latest News खेल

अंडर-19 वर्ल्ड कप : अजेय भारत का सामना अजेय इंग्लैंड से,


नई दिल्ली, । आइसीसी अंडर -19 वर्ल्ड कप 2022 (ICC Under-19 World Cup 2022) के फाइनल मैच में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच एंटिगुआ में खेला जाएगा। दोनों टीमों का टूर्नामेंट में सफर शानदार रहा है। दोनों एक भी मैच नहीं हारी हैं। ऐसे में अगर पिछले रिकार्ड को छोड़ दिया जाए तो मुकाबला कड़ी टक्कर वाला होगा। इंग्लैंड की टीम जहां रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंची, तो वहीं टीम इंडिया ने आस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल का टिकट कटाया। दोनों टीमों ने अबतक पांच मैच खेले हैं और पांचों में जीत हासिल की है।

टीम इंडिया का अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में प्रदर्शन

  • 15 जनवरी 2022- इंडिया अंडर-19 बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 (ग्रुप-बी) टीम इंडिया 45 रनों से जीती।
  • 19 जनवरी 2022- इंडिया अंडर-19 बनाम आयरलैंड अंडर-19 (ग्रुप-बी) टीम इंडिया 174 रनों से जीती।
  • 22 जनवरी 2022- इंडिया अंडर-19 बनाम उगांडा अंडर-19 (ग्रुप-बी) टीम इंडिया 326 रनों से जीती।
  • 29 जनवरी 2022- इंडिया अंडर-19 बनाम बांग्लादेश अंडर-19 (क्वार्टर फाइनल) टीम इंडिया पांच विकेट से जीती।
  • 2 फरवरी 2022- इंडिया अंडर-19 बनाम आस्ट्रेलिया अंडर-19 (सेमीफाइनल) टीम इंडिया 96 रनों से जीती।

इंग्लैंड का अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में प्रदर्शन

  • 16 जनवरी 2022- इंग्लैंड अंडर-19 बनाम बांग्लादेश अंडर-19 (ग्रुप-ए) इंग्लैंड की टीम सात विकेट से जीती।
  • 18 जनवरी 2022- इंग्लैंड अंडर-19 बनाम कनाडा अंडर-19 (ग्रुप-ए) इंग्लैंड टीम 106 रनों से जीती।
  • 20 जनवरी 2022- इंग्लैंड अंडर-19 बनाम यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) अंडर-19 (ग्रुप-ए) इंग्लैंड की टीम 189 रनों से जीती।
  • 26 जनवरी 2022- इंग्लैंड अंडर-19 बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 (क्वार्टर फाइनल) इंग्लैंड की टीम छह विकेट से जीती।
  • 1 फरवरी 2022- इंग्लैंड अंडर-19 बनाम अफगानिस्तान अंडर-19 (सेमीफाइनल) इंग्लैंड की टीम 15 रनों से जीती।