Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

अंतर्कलह में उलझी कर्नाटक भाजपा,


नई दिल्ली। अनुशासित राजनीतिक पार्टी समझी जाने वाली भाजपा की कर्नाटक इकाई अंतर्कलह में उलझ गई है। अचरज की बात यह है कि एक दूसरे पर कीचड़ उछालने में प्रदेश भाजपा के ऐसे नेता जुटे हैं जो खुद का नाम हमेशा मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल कराते रहे हैं। कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में अब महज एक साल का वक्त है।

थम नहीं रही खींचतान

पिछले साल मुख्यमंत्री में बदलाव के साथ ही केंद्रीय नेतृत्व ने कोशिश की थी कि अपेक्षाकृत युवा बासवराज बोम्मई के हाथ में नेतृत्व देने के बाद वे लोग शांत होंगे जो पिछली सरकार में विवाद खड़ा करते रहे थे। सरकार और संगठन सामंजस्य के साथ काम करेगा। लेकिन किसी भी स्तर पर यह दिख नहीं रहा है।

 

नेतागण मानने को तैयार नहीं

पार्टी के लिए चिंताजनक बात यह है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस बीच राज्य का दौरा कर चुके हैं और एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करने का संदेश दे चुके हैं। लेकिन नेतागण मानने को तैयार नहीं हैं। बल्कि अभी भी कुछ लोगों की ओर से मुख्यमंत्री बदलाव की अटकलों को हवा दी जाती है।