News TOP STORIES नयी दिल्ली महाराष्ट्र राष्ट्रीय

‘अत्यंत गंभीर’ से ‘बहुत गंभीर’ तूफान की श्रेणी में तब्दील हुआ टाक्टे, कुछ घंटों में और होगा कमजोर


  1. नई दिल्ली, । दो दिन तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान टाक्टे अब कमजोर पड़ने लगा है। बीते दो दिनों में यह तूफान केरल, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र में काफी तांडव मचा चुका है। इसके बाद कल देर रात यह गुजरात के तट से टकराया इस दौरान 185 किमा से लेकर 190 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। इस तूफान के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में 16 लोगों की मौत हो गई है।

मंगलवार को चक्रवात कमजोर हो गया है और देश का सबसे बड़ा निजी बंदरगाह फिर से खोल दिया गया। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि सड़कों को साफ करना COVID-19 से अभिभूत अस्पतालों को ऑक्सीजन की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।

भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवात जिसे ‘अत्यंत गंभीर’ तूफान की श्रेणी में रखा गया था, वह कमजोर होकर ‘बहुत गंभीर’ तूफान में बदल गया है। अगले कुछ घंटों में तीव्रता में और कमी आने की संभावना है।

मौसम विभाग, अहमदाबाद के प्रभारी निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा, ‘अभी यह भीषण चक्रवाती तूफान है, जो एक घंटे में चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। यह अहमदाबाद से 50-60 किमी पश्चिम में जाएगा। हवा की गति 45-55 किमी/घंटा से 65 किमी/घंटा होगी। अहमदाबाद और कुछ अन्य जिलों में भारी बारिश की संभावना है।’

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों से बात की और चक्रवाती तूफान टाक्टे के कारण हुए लैंडफॉल के बाद स्थिति के बारे में जायजा लिया।

नौसेना ने बार्ज से एक व्यक्ति तो बचाया

भारतीय नौसेना ने बार्ज P305 से एक व्यक्ति को बचाया, जो मुंबई के पास अरब सागर में चक्रवात टाक्टे के कारण में बह गया था।

शाह ने प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की बात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात प्रभावित राज्यों-राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात के मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नागर हवेली के अधिकारियों से स्थिति के बारे में बात की और केंद्र से आवश्यक मदद का आश्वासन दिया।