News TOP STORIES नयी दिल्ली बंगाल राष्ट्रीय

अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से लिखित तौर पर मांगी माफी, कहा- मेरी जुबान गई थी फिसल


नई दिल्ली, : कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई टिप्पणी पर लिखित तौर पर माफी मांगी है। कांग्रेस नेता ने अपने राष्ट्टपति को लिखे पत्र में कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मेरी जुबान फिसल गई थी। मैं माफी मांगता हूं और आपसे इसे स्वीकार करने का अनुरोध करता हूं। समाचार एजेंसी एएनआई ने यह पात्री ट्विटर पर जारी किया है।

बता दें कि संसद के दोनों सदनों में कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए ‘राष्ट्रपति’ टिप्पणी को लेकर भाजपा का तीखा विरोध हुआ था। इसके पहले भी अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि उन्हें अपनी ‘जुबान फिसलने’ का ‘पछतावा’ है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पार्टी की तौर पर सोनिया गांधी से माफी की मांग की थी।

भाजपा ने की थी सोनिया गांधी से माफी की मांग

भाजपा ने और सरकार के मंत्रियों ने इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग की थी। गुरुवार दोपहर इसी मुद्दे पर लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे के कुछ ही देर बाद दोबारा स्थगित कर दी गई थी।

भाजपा ने कांग्रेस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपमानित करने का आरोप लगाया था। संसद में स्मृति ईरानी ने कहा था कि चौधरी ने इस शब्द का इस्तेमाल अच्छी तरह से जानते हुए किया कि यह मुर्मू और उनके कार्यालय को अपमानित करता है और भारत के मूल्यों के खिलाफ है। कांग्रेस को राष्ट्रपति और देश से माफी मांगनी चाहिए।

अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को स्पीकर ओम बिड़ला से आग्रह किया था कि वह उन्हें सदन में स्पष्टीकरण देने का अवसर दें। इस बारे में उन्होंने स्पीकर को पत्र लिखा था। चौधरी उन पर लगे आरोप को लेकर अपना पक्ष रखना चाहते थे।