News TOP STORIES नयी दिल्ली बंगाल राष्ट्रीय

अधीर रंजन चौधरी ने BJP पर कसा तंज; कहा- मनमोहन सिंह मौन नहीं थे, वे बात कम और काम ज्यादा करते थे –


नई दिल्ली, : संसद के विशेष सत्र की शुरुआत आज से हो गई है। पुराने संसद में आज अंतिम बार सत्र की कार्यवाही हो रही है। इस मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी अपनी बात रखी है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्रियों मनमोहन सिंह और जवाहर लाल नेहरू का नाम लेकर सरकार पर निशाना साधा।

‘मनमोहन सिंह मौन नहीं रहते थे’

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मनमोहन सिंह मौन नहीं रहते थे। वे बात कम करते थे, लेकिन काम ज्यादा करते थे। उन्होंने कहा कि जब G20 का सम्मेलन हुआ करता था, उस समय भी वे कहा करते थे कि यह हमारे देश के लिए अच्छा है।

Team India बनी Asia Cup 2023 की Champion #shorts

नेहरू की दूरदर्शिता और विक्रम साराबाई की अगुवाई में बना इसरो

कांग्रेस सांसद ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू के साथ ही संविधान सभा के हर सदस्य ने यह शपथ ली थी कि हम देश को आगे बढ़ाएंगे। नेहरू जी की दूरदर्शिता और विक्रम साराभाई की अगुवाई में ISRO बना। 1975 में देश ने आर्यभट्ट सेटेलाइट लॉन्च किया, लेकिन आज ‘भारत’ और ‘INDIA’ जैसी तरह-तरह की बातें लाई जा रहीं हैं।

 

‘अंतिम दिन भावुक होना स्वाभाविक है’

अधीर रंजन चौधरी ने जब यह पता है कि पुराने संसद में आज यह अंतिम कार्यवाही है तो भावुक होना स्वाभाविक है। न जाने कितने ज्ञानियों, पंडितों और विद्वानों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए योगदान किए होंगे। बहुत सारे हमारे पूर्वज यह दुनिया छोड़कर चले गए। उनको याद हम करते रहेंगे।

‘जिंदगी का नाम दरिया है, उसे तो बहते जाना है’

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि जिंदगी में न जाने कितने दोस्त आए और कितने बिखर गए। कोई दो रोज के लिए आया तो किसी ने जल्द ही सांस भर लिए। लेकिन जिंदगी का नाम दरिया है। वह तो बस बहती रहेगी। चाहे रास्ते में फूल गिरे या पत्थर। उसी तरह हमारी यह सदन की कार्यवाही है, जो चलती आ रही है।

‘आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित नेहरू’

अपने शुरुआती संबोधन में, अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि पंडित नेहरू का ‘आधुनिक भारत का निर्माता’ और बाबा साहेब आंबेडकर को ‘फादर ऑफ कंस्टीट्यूशन’ कहा जाता है। अच्छा लगा कि आज नेहरू जी के बारे में हमें भी सदन में बात कहने का मौका मिलेगा।