Latest News मनोरंजन

अब कृष्णा राज से नहीं निकलेगी रणबीर कपूर की बारात, रद्द हुआ ये कार्यक्रम


Ranbir Kapoor Alia Bhatt LIVE Wedding Updates: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में बस कुछ ही घंटे बचे हैं। घर में सारे मेहमान आ चुके हैं। बुधवार को ही आलिया भट्ट की मेहंदी सेरेमनी पूरी हुई है। इस खास मौके पर रणबीर और आलिया के परिवार के साथ-साथ बॉलीवुड के खास दोस्त भी नजर आए। शादी में शाह रूख खान, आमिर खान और संजय लीला भंसाली समेत कई दिग्गजों के शामिल होने की उम्मीद है। इस कपल की शादी की सभी रस्में रणबीर कपूर के अपार्टमेंट वास्तु में की जाएंगी। शादी से जुड़ी हर अपडेट यहां पढ़ें….

    • वेज और नॉन वेज डिशेज

       

      रणबीर-आलिया की शादी में कई तरह की अलग-अलग डिशेज रखी हैं। इसमें वेज और नॉन वेज दोनों शामिल है।

       


    • Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding LIVE: रणबीर कपूर की कृष्णा राज से नहीं निकलेगी बारात

       

      रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल को सात-फेरे लेने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर की बारात पहले पिता ऋषि कपूर के बंगले कृष्णा राज से निकलने वाली थी, लेकिन अब भट्ट और कपूर परिवार ने इस कार्यक्रम को बदल दिया है और अब दोनों की शादी की सभी रस्में वास्तु में ही होगी।

    • आलिया-रणबीर की शादी में शामिल होने निकलीं अनुष्का रंजन

       

      आलिया भट्ट की दोस्त और एक्ट्रेस अनुष्का रंजन शादी में शामिल होने के लिए निकल गई हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादी के लिए जाते हुए फोटो शेयर की है।

    • Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding: रणबीर-आलिया की शादी में होंगे ये लजीज पकवान

       

      रणबीर-आलिया का वेडिंग मेन्यू भी सामने आ गया है। शादी में पुरानी दिल्ली के स्पेशल चाट का भी एक स्टॉल होगा। साथ ही खाने में बिरयानी, चिकन, मटन, दाल मखनी सहित काफी लजीज पकवान होंगे।

    • Ranbir Alia Wedding: शाम को 7 बजे मीडिया के सामने आएंगे आलिया-रणबीर

       

      रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को इतना सीक्रेट रखा गया है कि लोग इसकी एक-एक अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच सामने आई खबर के मुताबिक रणबीर-आलिया आज शाम 7 बजे मीडिया के सामने आकर फोटोशूट करवाएंगे।

    • Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding LIVE: नीतू सिंह ने अपनी मेहंदी में लिखवाया ऋषि कपूर का नाम

       

      रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी से उनकी मां नीतू कपूर बेहद खुश हैं। लेकिन इसी के साथ एक बार फिर से उनके दिल में अपनी शादी की पुरानी यादे ताजा हो गई हैं। 13 अप्रैल को आलिया भट्ट और रणबीर की मेहंदी का फंक्शन हुआ। नीतू कपूर ने भी अपने हाथों में मेहंदी लगवाई, जिसकी एक झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। अपनी मेहंदी में उन्होंने ऋषि कपूर का नाम लिखवाया।

    • आलिया भट्ट को दूसरी बार दुल्हन के जोड़े में विदा करेंगी उनकी मां सोनी राजदान

       

      इस वक्त भट्ट और कपूर परिवार में जश्न का माहौल है। पर्दे पर तो आलिया को कई बार दुल्हन के जोड़े में देखा जा चुका है। लेकिन अब हकीकत में वह भट्ट से कपूर बन मांग में सिंदूर भरे नजर आएंगी। वहीं दिलचस्प बात ये है क‍ि इसके पहले भी आलिया की मां सोनी राजदान उन्हें शादी के जोड़े में विदा कर चुकी हैं।

    • लो सूट में हल्दी सेरेमनी में पहुंचीं नीतू कपूर

       

      आलिया-रणबीर की हल्दी सेरेमनी के लिए नीतू कपूर यलो सूट में सज कर वास्तु पहुंचीं। उनके साथ बेटी रिद्धिमा कपूर सहानी भी थीं जिन्होंने व्हाइट कलर का सूट कैरी किया था।

      सड़के के रास्ते बारात लेकर नहीं जाएंगे रणबीर कपूर

       

      अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज दोपहर 2-3 बजे करीब सात फेरे लेंगे। वहीं उनकी शादी में 40-50 लोगों के शामिल होने की खबर है। इसमें परिवार वालें और 20 लोग रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के करीबी दोस्त रहेंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार अब तक रणबीर कपूर के परिवार को बारात ले जाने की अनुमति नहीं ली है। रणबीर कपूर के फैंस को उम्मीद थी कि वह कृष्णा राज से वास्तु भवन तक सड़क पर बारात लेकर जाएंगे लेकिन करीबी सूत्रों के मानें तो सुरक्षा कारणों के चलते अभी तक कपूर परिवार ने सड़क के रास्ते बारात ले जाने की अनुमति नहीं ली है। ऐसे में संभावाना है कि शादी बेहद निजी तरीके से बंद दरवाजों के पीछे होगी।

       

  •