News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

अमित शाह तथा जेपी नड्डा से मिलने के बाद लखनऊ पहुंचे दिनेश खटीक, सीएम योगी से करेंगे भेंट


लखनऊ। उपेक्षा तथा अनदेखी का आरोप लगाकर केन्द्र सरकार के गृह मंत्री अमित शाह को संबोधित इस्तीफा का पत्र देने वाले राज्यमंत्री दिनेश खटीक लखनऊ वापस आ गए हैं। नई दिल्ली में दो दिन के प्रवास के दौरान अमित शाह तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा से भेंट करने वाले दिनेश खटीक की अब लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात होगी। माना जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ सरकार में जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक अपना इस्तीफा वापस लेंगे।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में बीत दो दिनों से हलचल मचाने वाले योगी आदित्यनाथ सरकार के जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक नई दिल्ली का दौरा करने के बाद लखनऊ वापस आ गए हैं। लखनऊ में आज देर शाम या रात में उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात संभावित है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बीत दो दिनों से हलचल मचाने वाले योगी आदित्यनाथ सरकार के जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक नई दिल्ली का दौरा करने के बाद लखनऊ वापस आ गए हैं। लखनऊ में आज रात या कल सुबह उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात संभावित है।

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से भेंट करने के बाद जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक की नाराजगी का उबाल थमने लगा है। दो दिनों तक नई दिल्ली में भाजपा की केन्द्र इकाई के दिग्गजों के साथ मुलाकात के बाद दिनेश गुरुवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने लखनऊ पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि उनसे मिलने के बाद दिनेश खटीक इस्तीफा वापस लेने पर राजी हो सकते हैं।

 

उत्तर प्रदेश में बीते दिनों स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी तथा अन्य विभागों में तबादलों में भ्रष्टाचार के मामले उठने पर राजनीतिक पारा काफी गरम हो गया था। इसी दौरान जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने विभाग के कई बड़े अधिकारियों पर तबादलों में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र से विधायक व जलश1ित मंत्री दिनेश का 19 जुलाई को इस्तीफे का पत्र वायरल हुआ था। इसमें सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर न सिर्फ वित्तीय अनियमितता एवं पैसे लेकर तबादले की बात कही गई, बल्कि दलित मंत्री के साथ भेदभाव के बाद गंभीर आरोप भी थे। अधिकारियों की मनमानी का दर्द बयां करने के साथ ही पत्र में खटीक ने 14 बार स्वयं को दलित बताकर भावनात्मक कार्ड भी खेला। पत्र में दिनेश ने यह भी लिखा कि राज्यमंत्री की कोई सुनवाई नहीं। मंत्री पद सिर्फ गाड़ी और प्रोटोकाल की चमक दमक तक सीमित है। इस बीच दिनेश खटीक मेरठ से रवाना होकर नई दिल्ली में ही डेरा डाले रहे।

कर्मवीर ने कराई जेपी नड्डा व बीएल संतोष से भेंट

दिनेश खटीक ने प्रदेश संगठन सह-महामंत्री संगठन कर्मवीर के साथ नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इसके बाद राजनीतिक परिस्थितियांं तेजी से बदलीं। केंद्रीय संगठन ने प्रदेश सरकार के साथ वार्ता कर समन्वय का आधार बनाया, जिसके बाद दिनेश का मलाल कम हुआ। दिनेश खटीक ने गुरुवार दोपहर लखनऊ के लिए उड़ान भरी। माना जा रहा है कि आज उनकी सीएम योगी आदित्यनाथ व कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात हो सकती है। इतना ही नही ऐसा भी माना जा रहा है कि दिनेश खटीक अपना इस्तीफा वापस भी लेंगे।