वाराणसी

अमूलकी जमीनके सीमांकनका किसानोंने किया विरोध, पांच गिरफ्तार


किसाननेता की गिरफ्तारी से आक्रोशित लोगों ने फूलपुर थाने के समक्ष बैठे धरने पर, पुलिस ने किया बल प्रयोग, दर्जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पिण्डरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के कर खिचाव स्थित एग्रो पार्क के पूर्वी छोर जमीन की सीमाकंन करने शनिवार को पहुंचे पुलिस प्रशासन का किसानों ने विरोध किया। इस मामले में पुलिस ने किसान नेता को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से आक्रोशित लोगों ने थाने के समक्ष धरने पर बैठ गये। बल प्रयोग पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ हटा दिया। सड़क जाम करने के आरोप में पुलिस ने दर्जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच लोगो को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार शनिवार को एसडीएम पिंडरा जयप्रकाश व तहसीलदार रामनाथ राजस्व विभाग के दर्जन लेखपाल व मय फोर्स के साथ करखियाव स्थित अमूल के लिए आवंटित जमीन पर सीमांकन  करने के लिए पहुचे। इसकी सूचना किसानों को भी लग गयी और वह भी मौके पर पहुच गए और सीमांकन का विरोध करने लगे। विरोध का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति  के जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह को  जब एसडीएम ने गिरफ्तार कर पुलिस को सौंपा तो किसान और आक्रोशित हो गए और पुलिस जीप के पीछे पीछे थाने तक आ गए और थाने के सामने गेट पर बैठ गए। इस दौरान किसान पुलिस प्रशासन के साथ प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों के धरने के बीच  कांग्रेसी भी मौके पर पहुच गए। लगभग डेढ़ घण्टे यानी साढ़े तीन घण्टे से लेकर सायँ ५ बजे तक  धरना प्रदर्शन चलता रहा।  इस दौरान एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह , एसपीआर, विनय कुमार सिंह पहुचे लेकिन किसानों के  साथ वार्ता का प्रयास किया लेकिन विफल हो गई। किसानों की मांग थी कि उनके गिरफ्तार किसान नेता धनंजय सिंह को रिहा करे और कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन है। निर्णय के बाद ही सीमांकन व कब्जा किया जाय। बिरोध को देखते हुए सिंधोरा, बड़ागाँव पुलिस फोर्स के साथ पीएसी व साथ महिला पुलिस फोर्स भारी संख्या में तैनात रही। धरना प्रदर्शन करने पर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष विघ्नेश्वरानंद उपाध्याय,  विकास सिंह, राजकुमार यादव, रामानन्द  यादव,  निहाला पाल, पंकज यादव,   मनोज राजभरए जडावती, हीरावती, प्रमिला समेत दर्जनो किसान उपस्थित रहे।