News TOP STORIES उड़ीसा उत्तर प्रदेश छत्तीसगढ़ झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राजस्थान राष्ट्रीय

अविश्वास प्रस्ताव: भाषण के बाद सदन में फ्लाइंग किस देकर गए राहुल गांधी स्मृति ईरानी का बड़ा आरोप –


नई दिल्ली, । मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर दूसरे दिन भी बहस हो रही है। विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच आज भी तीखी बहस देखने को मिलर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में मणिपुर के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा वहीं, सरकार की तरफ से स्मृति ईरानी ने बहस में शामिल होकर कांग्रेस पर पलटवार किया।

राहुल ने कहा कि भारत हमारी जनता की आवाज है। उस आवाज की हत्या मणिपुर में हो गई। आपने भारत माता की हत्या मणिपुर की। आपने देशभक्त नहीं देशद्रोही हो। इसलिए हमारे पीएम मणिपुर में नहीं जाते हैं।

9 Aug 20231:06:58 PM

भीलवाड़ा में नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप

स्मृति ईरानी ने कहा कि भीलवाड़ा में 14 साल की नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप हुआ था। गैंगरेप के बाद उसे काट दिया गया। दो महिला सांसद वहां गई थीं। आपने न्याय की गुहार तब नहीं लगाई, जब पश्चिम बंगाल में 60 साल की महिला के साथ उसके नाती के सामने उसका रेप किया गया।

9 Aug 20231:02:12 PM

स्मृति का राहुल पर तंज

स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं जोड़ों के दर्द पर कुछ नहीं कहूंगी। राहुल गांधी कश्मीर में बर्फ के साथ खेलते नजर आए थे। ये धारा 370 हटाने के कारण ही संभव हो पाया है।

9 Aug 202312:59:47 PM

कांग्रेस पर बरसीं स्मृति ईरानी

स्मृति ने कहा कि आपके सहयोगी दल के नेता ने तमिलनाडु में कहा था कि भारत का मतलब उत्तर भारत है। राहुल गांधी में हिम्मत है, तो डीएमके के अपने साथी का खंडन करके बताएं। स्मृति ने पूछा कि कांग्रेस का एक नेता कश्मीर को भारत से अलग करने की बात करता है। आज उसका खंडन क्यों नहीं करते।

9 Aug 202312:53:14 PM

इतिहास में पहली बार भारत मां की हत्या की बात हुई

स्मृति ईरानी ने कहा कि पहली बार राष्ट्र के इतिहास में भारत मां की हत्या की बात हुई और कांग्रेस ताली बजाती रही। जो भारत की हत्या की बात पर ताली पीटती है। इस बात का संदेश पूरे देश को दिया की मन में गद्दारी किसकी है। मणिपुर खंडित नहीं है। मेरे देश का अंग है।

9 Aug 202312:44:12 PM

हमें संयम बरतनी चाहिए: लोकसभा स्पीकर

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने राहुल को संयम बरतने की सलाह दी। स्पीकर ने कहा कि भारत हमारी भी मां है। हमें सदन में बोलते हुए संयम बरतनी चाहिए। राहुल ने कहा था कि मणिपुर में भारत माता की हत्या हुई है।

9 Aug 202312:42:53 PM

मणिपुर मसले पर मोदी सरकार पर हमला

मैंने भाषण की शुरुआत में कहा कि भारत एक आवाज है। भारत हमारी जनता की आवाज है। उस आवाज की हत्या मणिपुर में हो गई। आपने भारत माता की हत्या मणिपुर की। आपने देशभक्त नहीं देशद्रोही हो। इसलिए हमारे पीएम मणिपुर में नहीं जाते हैं।

9 Aug 202312:33:15 PM

पीएम के लिए मणिपुर हिंदुस्तान नहीं

मैं मणिपुर गया, हमारे पीएम नहीं गए। पीएम के लिए मणिपुर भारत नहीं है। सच्चाई ये है कि मणिपुर नहीं बचा है। मणिपुर को आपने दो हिस्सों में बांट दिया है। मणिपुर में रिलीफ कैंप में मैंने महिलाओं से बात की। एक महिला ने बताया कि मेरा एक ही बच्चा था। मेरे सामने उसे गोली मार दी गई। मैं पूरी रात उसकी लाश के साथ लेटी रही। मुझे डर लगा और मैंने अपना घर-सामान छोड़ दिया।

9 Aug 202312:25:03 PM

भारत अहंकार मिटा देता है: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि मैं सालों से हर रोज 8-10 किलोमीटर चलता हूं। मैं सोचता था कि मैं 20-25 किलोमीटर चल सकता हूं। मेरे भीतर अहंकार था। भारत अहंकार को सेकेंड में मिटा देता है। कुछ ही दिनों में मेरे घुटने में दर्द हुआ और सारा अहंकार खत्म हो गया।

9 Aug 202312:20:31 PM

संसद में बोल रहे राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि सबसे पहले, मैं आपको धन्यवाद देना चाहता हूं कि आपने मुझे (लोकसभा सदस्य के रूप में) फिर से बहाल किया।

9 Aug 202312:19:18 PM

आज दिल से बोलूंगा: राहुल गांधी

राहुल गांधी अविश्वास प्रस्ताव पर बोल रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि आज मैं दिमाग से नहीं, दिल से बोलूंगा। आज का भाषण अदाणी जी पर नहीं है।

9 Aug 202311:59:49 AM

राहुल गांधी संसद पहुंचे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद पहुंच चुके हैं। राहुल थोड़ी देर में अविश्वास प्रस्ताव पर बोलेंगे।

9 Aug 202311:46:43 AM

भाजपा और भारत छोड़ो के बीच क्या संबंध: कांग्रेस

सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भाजपा और भारत छोड़ो के बीच क्या संबंध है? उनके लोगों ने आजादी की लड़ाई में हिस्सा नहीं लिया था। इसका क्या मतलब है कि वे भारत छोड़ो दिवस पर कुछ कह रहे हैं? यह एक ऐतिहासिक दिन है। हम पीएम मोदी की मौजूदगी में संसद में बहस की मांग कर रहे हैं। पीएम संसद में आ ही नहीं रहे हैं। वे मणिपुर के बारे में बात नहीं कर रहे हैं। अब भारत छोड़ो आंदोलन हमें इस सरकार की याद दिलाता है।

9 Aug 202311:42:10 AM

सोनिया गांधी संसद पहुंचीं

कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी संसद पहुंच चुकी हैं। राहुल गांधी आज दोपहर 12 बजे लोकसभा में बोलेंगे।

9 Aug 202311:36:30 AM

लोकसभा में बोलेंगे राहुल गांधी, बीजेपी का निशाना

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि राहुल गांधी अगर संसद में बोलेंगे तो इसमें कौन सी बड़ी बात है? जिसे भी अपनी पार्टी से मौका मिले वह बोल सकता है।

9 Aug 202311:25:44 AM

राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

सांसदों के हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित की गई।

9 Aug 202310:51:47 AM

कांग्रेस के अमित शाह से सवाल

गृहमंत्री आज संसद में अपनी बात रखेंगे। गृह मंत्री से मेरा सवाल है- उन्होंने मणिपुर जाकर एक कमेटी गठित की थी तो उस कमेटी ने अब तक क्या काम किया? अमित शाह ने एक और पीस कमेटी बनाई थी उन्होंने कितनी बैठक की? मणिपुर के गृह विभाग ने असम राइफल्स के खिलाफ FIR दर्ज की है और असम राइफल्स अमित शाह (गृह मंत्रालय) के अधीन है तो यह कैसा काम डबल इंजन सरकार कर रही है: गौरव गोगोई

9 Aug 202310:36:56 AM

देश के बारे में नहीं सोचती बीजेपी: अधीर रंजन चौधरी

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि बीजेपी देश के बारे में नहीं सोचती है। बीजेपी समाज और मणिपुर के बारे में नहीं सोचती। बीजेपी नेताओं को सिर्फ राहुल गांधी और उनके परिवार को गाली देना ही आता है। मोदी और मोदी की सरकार के सारे नुमाइंदे राहुल गांधी से इतना क्यों डरते हैं।

9 Aug 202310:32:51 AM

I.N.D.I.A गठबंधन ‘घमंडिया’: बीजेपी

परिवारवाद आदतन अलोकतांत्रिक और गैर-जिम्मेदार होता है। I.N.D.I.A गठबंधन को घमंडिया कहा गया है और वे इसके पूरी तरह हकदार हैं: रविशंकर प्रसाद

9 Aug 202310:27:03 AM

सदन में बोलेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी दोपहर 12 बजे लोकसभा में बोलेंगे। पार्टी नेता अधीर रंजन चौधरी ने इसकी जानकारी दी है।

9 Aug 20239:59:30 AM

I.N.D.I.A. से डरे पीएम मोदी: कांग्रेस

कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने कहा कि पीएम मोदी I.N.D.I.A. गठबंधन की बात करते रहते हैं। I.N.D.I.A. गठबंधन सामने आने के बाद वह कितने भयभीत हैं। हम इसे समझ सकते हैं। I.N.D.I.A. गठबंधन एकजुट है और हम सभी हम एक मकसद के लिए खड़े थे।

9 Aug 20239:54:24 AM

निशिकांत दुबे पर उदित राज का पलटवार

कांग्रेस नेता उदित राज ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर पलटवार किया है। उदित राज ने कहा, देश की जनता सेट करती है। यह जनतंत्र का अपमान है। एक व्यक्ति विशेष अपने बेटे को, रिश्तेदार को राजनीति में सेट नहीं कर सकता। ये लोग जनतंत्र में विश्वास नहीं करते, इसलिए कल इन्होंने ऐसी ओछी टिप्पणी की।

9 Aug 20239:45:31 AM

I.N.D.I.A. से डरी सरकार: कांग्रेस

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि सरकार आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन से डरी हुई है। कांग्रेस का स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने का इतिहास रहा है, जबकि वे अंग्रेजों को पत्र लिख रहे थे और उनके मुखबिर के रूप में काम कर रहे थे। आजादी में उनकी कोई उपलब्धि नहीं है।

9 Aug 20239:41:16 AM

कांग्रेस सांसदों की बैठक

सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस ने अपने सांसदों की बैठक बुलाई है। कांग्रेस के लोकसभा सांसदों की आज सुबह 10.30 बजे संसद में कांग्रेस संसदीय दल कार्यालय में बैठक होगी।