Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बोले, बहुविवाह नहीं करें मुस्लिम;


कर्बी आंगलोंग, । असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पत्नी को संपत्ति में बराबर का भागीदार बनाने की वकालत की है। उन्होंने यह भी कहा कि मुसलमानों की तीन महिलाओं से शादी करने के बजाय एक ही महिला से निकाह करना चाहिए। इस समुदाय को मजहबी आधार पर तलाक लेने के बजाय कानूनी रूप से तलाक लेना चाहिए।

मुख्यमंत्री सरमा ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि इन मुद्दों पर सरकार और आम मुसलमानों के विचार एक ही हैं। असम सरकार का मानना है कि किसी भी मुसलमान को तीन-चार महिलाओं से शादी नहीं करनी चाहिए। वह इस्लामी तरीके से तलाक न दें बल्कि कानूनी तरीके से दें। इसी तरह बेटों की तरह ही बेटियों को भी संपत्ति में पचास फीसद हिस्सा दिया जाना चाहिए। पत्नी को भी संपत्ति में 50 फीसद हिस्सा दीजिए।