Latest News आगरा उत्तर प्रदेश

आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेस-वे पर विमान की करानी पड़ी आपात लैंडिंग, पुलिस ने रोका ट्रैफिक


  1. आगरा, मई 27: आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेस-वे पर तकनीकी खराबी के चलते एक विमान की आपात लैंडिंग कराई गई। बता दें कि यह लैंडिंग जेवर टोल से कुछ किलोमीटर दूर पर कराई गई। चार्टर प्‍लेन की लैंडिंग की सूचना पर आनन-फानन में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ट्रैफिक रोक दिया। बताया जा रहा हैं कि विमान में पायलट सहित 2 लोग सवार थे, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं।

प्राप्त समाचार के मुताबिक, यह चार्टर प्लेन हरियाणा के नारनौल से अलीगढ़ जा रहा था। इस विमान में तकनीकी खराबी आई। जिसके बाद पायलट जाग्रत ने सूझबूझ का परिचय देते हुए विमान को सकुशल यमुना एक्सप्रेस वे पर लैंड कर दिया। थाना नौझील क्षेत्र के माइल स्टोन-72 पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग होते ही एक्सप्रेस वे से गुजर रहे लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। इसी बीच जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

सड़क पर खड़े विमान की तस्‍वीरें खींची जाने लगीं। वहीं बस यात्रियों की भी भीड़ लग गई। आसपास के गांव के लोग भी विमान को देखने के लिए मौके पर जमा हैं। बताया जा रहा हैं कि विमान में पायलट सहित 2 लोग सवार थे, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं। वहीं, प्लेन की लैंडिंग होने के बाद तत्काल कण्ट्रोल रूम को इसकी सूचना दी गई। इंस्पेक्टर लोकेश भाटी ने बताया की ग्लाइडर में सवार दोनों पायलट सुरक्षित है। कंट्रोल रूम को सूचना दी जा चुकी है। मौके पर मेंटेनेंस टीम पहुंच रही है