Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

आज शाम देश के नाम PM का संदेश पर कांग्रेस ने कसा तंज, कहा- ‘5 बजे फिर…..हे राम…!’


  • नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी खतरनाक लहर और ब्लैक फंगस महामारी के कहर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम पांच बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के आज शाम 5 बजे देश के नाम संदेश को लेकर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘5 बजे फिर…..हे राम…!’

PM मोदी आज शाम 5 बजे देश को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट करके ये जानकारी दी है। प्रधानमंत्री पिछले वर्ष कोविड-19 वैश्विक महामारी फैलने के बाद से कई बार देश को संबोधित कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों को सुझाव दिए और हालात के निपटने के लिए उनकी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी है। अपने संबोधनों में प्रधानमंत्री ने कई बार नई घोषणाएं भी की हैं।