Latest News नयी दिल्ली

आरोपी लक्खा ने किया फेसबुक लाइव: महराज रैली के लिए लोगों का किया धन्यवाद


नई दिल्ली। दिल्ली हिंसा में आरोपी लक्खा सिधाना मंगलवार को एक बार फिर फेसबुक पर लाइव लोगों से जुड़ा। देर रात किए गए इस लाइव सेशन में लक्खा ने महराज रैली के लिए लोगों का धन्यवाद किया। इस लाइव से पहले लक्खा ने मंगलवार को पंजाब के बठिंडा में महाराज रैली को संबोधित किया था। लक्खा पर दिल्ली पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित करा है।

पुलिस बल को दिया चखमा
महाराज रैली में पहुंचें लक्खा ने बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस बल को चखमा दे दिया और वहां से फरार हो गया। जिसके बाद उसने वीडियो जारी कर कहा कि मेरे कहने पर महराज में पहुंचे लोगों का बहुत बहुत धन्यवाद। उसने दावा किया कि महराज में एक लाख से ज्यादा लोग अपनी आवाज बुलंद करने पहुंचे थे। हर वर्ग से लोग वहां आए थे। रैली में लोग पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से आए।
सिर्फ इतना ही नहीं लक्खा ने किसान नेताओं से अपील भी है। उसका कहना है कि अब एक बड़ा कार्यक्रम दिल्ली में रखा जाए ताकि दिल्ली की सरकार को मालूम हो सके कि किसान चुप नहीं बैठेंगे। उसने बार्डर पर दिल्ली पुलिस की तरफ से लगाए गए नोटिस बोर्ड का भी जिक्र किया और कहा कि हमें इसका जवाब देना होगा। उसने पंजाब के युवाओं से अपील की कि जब भी बुलावा आए, हमें बड़ी संख्या में दिल्ली जाना होगा।

लक्खा सिधाना मंगलवार को महारैली में डेढ़ घंटे से ज्यादा समय के लिए मौजूद था। रैली स्थल के नजदीक पंजाब पुलिस ने सख्त पहरेबंदी भी की थी लेकिन लक्खा अपने साथियों समेत रैली स्थल से आसानी से फरार हो गया। रैली के प्रबंधक बाबा हरदीप सिंह ने बताया कि लक्खा सिधाना रैली में आया था और मंच से चला गया।