Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय साप्ताहिक

इंदिरा गांधी की आज 104वीं जयंती, सोनिया गांधी सहित इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि


नई दिल्ली, । देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 104वीं जयंती है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर, 1917 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 104वीं जयंती पर दिल्ली के शक्ति स्थल पर श्रद्धांजलि दी। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इंदिरा गांधी की जयंती पर ट्वीट कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। देश की पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती के अवसर पर नेताओं सहित देशभर में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी जा रही है।

कांग्रेस ने ट्वीट कर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को किया सलाम 

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, ‘उनकी दृष्टि भविष्यवादी, उनके शब्द प्रेरणादायक, उनके कार्य परिवर्तनकारी, उनके जीवन असाधारण, पूर्व प्रधान मंत्री, भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी ने शक्ति, साहस, धैर्य, भक्ति और बलिदान की पहचान की। उनकी जयंती पर उन्हें एक अरब सलाम,’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दादी इंदिरा गांधी की प्रशंसा की

देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, जिन्हें भारत की ‘लौह महिला’ के रूप में जाना जाता है। उनकी जयंती के अवसर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दादी इंदिरा गांधी की प्रशंसा करते हुए ट्वीट कर कहा – सबसे होनहार प्रधानमंत्रियों में इंदिरा गांधी जी का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। उनकी सबसे बड़ी शक्ति थी जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख बांटना। दादी, आपका साहस हमेशा प्रेरित करता है। आपको आज भी अपने साथ पाता हूं। यह कहते हुए राहुल गांधी ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।