चंदौली

उत्कृष्ट कार्य में रेल कर्मचारी सम्मानित


मुगलसराय। डीडीयू मंडल मुख्यालय स्थित बाकले जिमखाना क्लब में 67वें रेल सप्ताह समारोह के तहत आयोजित कार्यक्रम में पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा डीडीयू मंडल के सभी विभागों से उत्कृष्ट सेवा हेतु चयनित रेलकर्मियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देते हुए मंडल रेल प्रबंधक स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक द्वारा डीडीयू मंडल में कार्यरत उन रेलकर्मियों का माला पहनाकर उत्साहवद्र्धन किया गया जो वर्ष 2021-22 में उत्कृष्ट कार्य हेतु पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा द्वारा हाजीपुर में आयोजित रेल सप्ताह समारोह में पुरस्कृत हो चुके हैं। तदुपरांत मंडल रेल प्रबंधक द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में उत्कृष्ट सेवा हेतु 67वें रेल सप्ताह पुरस्कार.2022 के तहत चयनित 169 रेलकर्मियों को व्यक्तिगत पुरस्कार तथा 09 समूह पुरस्कार सभी समूह मिलाकर कुल 41 रेलकर्मी प्रदान किए गए। इस प्रकार कुल 210 रेलकर्मी पुरस्कृत किये गए। इस अवसर पर डीडीयू मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती अनीता पाण्डेय व संगठन की विभिन्न सदस्याएं, सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान डीडीयू मंडल के स्काउट व गाइड सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।