Latest News उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया त्यागपत्र


  • उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ी खबर आई है। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य Baby Rani Maurya) ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। बेबी रानी मौर्य ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद Ramnath Kovind) को अपना त्यागपत्र भेज दिया है।

ऐसी संभावना जताई जा रही है कि बेबी रानी मौर्य आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सक्रिय हो सकती हैं और उसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने उत्तराखंड के राज्यपाल पद से त्यागपत्र दिया है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं।

बेबी रानी मौर्य ने आज से तीन साल पहले 26 अगस्त 2018 को उत्तराखंड की राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की थी। आगरा की पूर्व मेयर बेबी रानी को 21 अगस्त को उत्तराखंड का राज्यपाल मनोनीत किया गया था।