Latest News उत्तराखण्ड राष्ट्रीय

उत्‍तराखंड में आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल भाजपा में हो सकते हैं शामिल


देहरादून : उत्‍तराखंड में आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री का चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल भाजपा में शामिल हो सकते हैं। भाजपा के सूत्रों के अनुसार कर्नल कोठियाल एक-दो दिन में भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

गंगोत्री विधानसभा सीट से लड़ा था चुनाव

कोठियाल ने हाल में आम आदमी पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था। पांचवीं विधानसभा के लिए हुए चुनावों में अजय कोठियाल ने गंगोत्री विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने आप संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपना त्यागपत्र भेजा था।