Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

उत्तराखंड में बर्फबारी, दिल्ली में बारिश के बाद कड़ाके की ठंड,


नई दिल्ली, । पहाड़ों में भारी बर्फबारी और मैदानों में छिटपुट बारिश ने ठंड को बढ़ा दिया है। जम्मू-कश्मीर के कश्मीर में मंगलवार को श्रीनगर को छोड़कर पर सभी जिलों में पारा शून्य से नीचे रहा। हिमाचल में भी जगह-जगह बर्फबारी से मौसम सर्द हुआ। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को दिन भर होती रही छिटपुट बारिश से पारा लुढ़ककर 9.4 डिग्री पर रहा जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 18 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो तीन दिन ठंड बढ़ेगी और पारा 5 डिग्री तक पहुंचेगा।

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में बर्फबारी हुई है। इसकी वजह से ठंड काफी बढ़ गई है। साथ ही लोगों को यातायात में परेशानियां को सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, पर्यटकों के चेहरे पर यह बर्फबारी खुशी लेकर आई है।

दिल्ली में बारिश के बाद और ज्यादा ठंड बढ़ी

राजधानी दिल्ली में बढ़ती ठंड से बचने के लिए लोग कई जगह आग ताप रहे हैं तो कई जगह लोग चाय पीकर खुद को ठंड से बचा रहे हैं। एक व्यक्ति ने बताया कि जब से बारिश हुई है तब से ठंड काफी बढ़ गई है, हमे इससे काफी परेशानी हो रही है।

वहीं मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि दिल्ली में अब बारिश की संभावना नहीं है। अब न्यूनतम तापमान गिरना शुरू होगा और 31 दिसंबर-1 जनवरी को ठंड बढ़ने का अनुमान है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली में 5 से 6 जनवरी के बीच बारिश हो सकती है।