News TOP STORIES उत्तर प्रदेश लखनऊ

उत्तर प्रदेश में 2 दिन के लिए बढ़ा लॉकडाउन, अब गुरुवार सुबह 7 बजे तक रहेगी पाबंदी


  • उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देखते हुए योगी सरकार ने लॉकडाउन की अवधि दो दिन और बढ़ा दी है। यानी अब मंगलवार और बुधवार को भी उत्तर प्रदेश में पाबंदियां रहेंगी। यानी अब उत्तर प्रदेश में गुरुवार सुबह 7 बजे तक पाबंदियां जारी रहेंगी।

बता दें कि हाल ही के दिनों में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन का दायरा बढ़ाकर मंगलवार सुबह सात बजे तक के लिए कर दिया था। पर राज्य में ये पाबंदियां अब गुरुवार यानी 6 मई तक रहेंगी।

इस लॉकडाउन के दौरान किसी भी व्यक्ति का बेवजह बाहर निकलना बंद रहेगा। बाजार बंद रहेंगे, हफ्ते में लगने वाली मार्केट नहीं लगेगी। हालांकि, जरूरी क्षेत्र के लोगों को छूट रहेगी और परिवहन भी जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश में 30,857 नये मामले दर्ज किए गए

रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के राज्य में 30,857 नये मामले दर्ज किए गए हैं और 288 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 13,13,361 हो गई है। वहीं प्रदेश में मरने वालों का आंकड़ा 13,162 पहुंच गया है। इसके अलावा राज्य में एक्टिव मरीज 2,95,752 हैं।

देश में 3 लाख 70 हजार के करीब केस आए

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3 लाख 69 हजार 942 नये मामले आए हैं। इसके बाद देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,99,19,715 हो गई है। वहीं एक दिन में रिकॉर्ड तोड़ 3421 नई मौतों हुई हैं। इसके के साथ देश में मौंत का आकड़ा 2 लाख 18 हजार को पार कर गया है। देश में कुल मौतों की संख्या 2,18,945 हो गई है। वहीं एक्टिव मामलों की संख्या 34,10,426 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,62,81,738 हो गई है।