News TOP STORIES उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड नयी दिल्ली पटना बिहार राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

उपचुनाव: बिहार, यूपी, ओडिशा, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में 5 दिसंबर को होंगे उपचुनाव, 8 को आएंगे परिणाम


नई दिल्ली, । गुजरात और हिमाचल में विधानसभा चुनाव का बीते दिनों ऐलान हुआ। इस बीच आज भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने ओडिशा, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में उपचुनावों की तारीख की घोषणा की है। इन राज्यों में होने वाले उपचुनाव भी अगले महीने होंगे। ईसीआई के अनुसार  5 दिसंबर को मतदान होंगे तो 8 दिसंबर को मतगणना की जाएगी।

इन जगहों पर होने हैं चुनाव

कई राज्यों में अगले महीने उपचुनाव होने की घोषणा की गई है। इसमें 1 लोकसभा सीट तो 5 विधानसभा सीट शामिल है। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की लोकसभा सीट पर उपचुनाव होंगे। वहीं, ओडिशा के पादमपुर की विधानसभा क्षेत्र, राजस्थान के सरदार शहर, बिहार के कुरहानी, छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर और यूपी की रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे।

jagran

मैनपुरी और रामपुर पर सबकी निगाहें

इस उपचुनाव में सबकी निगाहें यूपी की लोकसभा सीट मैनपुरी और रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव पर होगी। बता दें कि सपा के पूर्व संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी की सीट खाली हुई थी। वहीं भड़काऊ भाषण देने के लिए सपा नेता आजम खान की सदस्यता रद्द होने के बाद रामपुर विधानसभा सीट खाली है। गौरतलब है कि दोनों सीटों सपा के गढ़ के रूप में जानी जाती है। इन दोनों सीटों पर इस बार भी कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।

गुजरात में भी 5 दिसंबर को होने है चुनाव

गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हाल ही में हुई है। राज्य में 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में चुनाव होंगे। 8 दिसंबर को वोटों की गिनती हिमाचल प्रदेश के साथ होगी। बता दें कि गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीटों में से 89 सीटों के लिए 1 दिसंबर को तो बाकी बची 93 सीटों पर 5 दिसंबर को मतदान होंगे।