Latest News उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

उप मुख्‍यमंत्री की फटकार के बाद सिविल अस्‍पताल में आई नई व्हील चेयर और स्ट्रेचर का कोई उपयोग नहीं


लखनऊ, । डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं से मरीज परेशान हैं। व्हील चेयर हो या स्ट्रेचर दोनों ही टूटी पड़ी है। पिछले सप्ताह गुरुवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था जहां उप मुख्यमंत्री की फटकार के बाद अस्पताल प्रशासन ने नई तीन व्हील चेयर और नौ स्ट्रेचर मंगवाई थी। लेकिन व्हील चेयर और स्ट्रेचर जंजीर लगाकर ताले में बंद हैं।

 

बता दें कि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अस्पताल जाकर व्हील चेयर और स्ट्रेचर का जायजा लिया था। वहां रखी चारों व्हील चेयर को उठाकर और चलाकर भी देखा था। सभी जर्जर हालत में मिले थे। किसी में पहिया नहीं था तो किसी में बैठने की गद्दी नहीं। स्ट्रेचर भी जर्जर मिले। इस पर उन्होंने अस्पताल के निदेशक व सीएमएस से नाराजगी जताई थी। इसके बाद डिप्टी सीएम ने इमरजेंसी और वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से डाक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों के व्यवहार ओर इलाज के बारे में पूछताछ की।