रांची

एआईसीसी की बैठक में शामिल हुए राजेश ठाकुर, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा



रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में कांग्रेस महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और राज्य के अध्यक्षों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, के साथ झारखण्ड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में कांग्रेस के सदस्यता अभियान और देश में बढ़ती महंगाई को लेकर शुरू होने वाले जन-जागरण अभियान और कुछ राज्यों में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाओं पर चर्चा की गई। उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 01 नवंबर से कांग्रेस सदस्यता अभियान पुरे राज्य में और अधिक तेजी से चलाया जायेगा। इस बबत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने तमाम कार्यकरी अध्यक्षो, जिला अध्यक्षों, विधायकगण, सभी मंत्रियों सहित राज्य के तमाम कार्यकताओं से अपिल की है 31 मार्च तक चलने वाले सदस्यता अभियान में तेजी लाये और अधिक से अधिक युवाओं को महिलाओं को इस अभियान में जोड़े इसके साथ ही यह फैसला लिया गया कि 14 नवंबर से 29 नवंबर तक महंगाई के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर चलाये जा रहे जन-जागरण अभियान को झारखण्ड में हर प्रखण्ड एवं जिला मुख्यालय में चलाकर केन्द्र सरकार द्वारा अर्थ व्यवस्था को ठीक ढंग से न संभलाने के कारण कम विकास और बढ़ती महंगाई के विषय में लोगों को पद यात्रा, और गांव कस्बों के लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर लोगों में महंगाई के खिलाफ जागरूकता पैदा की जायेगी।