Latest News करियर राष्ट्रीय

ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप रिलीज, 8 जनवरी को होगी परीक्षा


AISSEE 2023: ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप (Advance Exam City Intimation for AISSEE 2023) रिलीज कर दी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने AISSEE परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र से पहले परीक्षा का शहर जानने के लिए स्लिप आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर रिलीज की है। अब ऐसे में, जो भी परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैा। स्टूडेंट्स को ऑफिशियल वेसबाइट पर जाकर और अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि के माध्यम से वेबसाइट पर लॉग इन करके परीक्षा सूचना पर्ची को डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि एनटीए की ओर से जारी की गई सूची को डाउनलोड करने के बाद स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स एग्जाम के लिए अलॉट किए गए शहर में ट्रैवल के लिए अपनी प्लानिंग आसानी से कर सकेंगे।

जल्द रिलीज होगा एडमिट कार्ड

एनटीए ने कहा कि स्टूडेंट्स और पैरेंट्स को इस बात का ध्यान देना चाहिए कि यह सिटी इंटिमेशन स्लिप सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड 2023 नहीं है। AISSEE एडमिट कार्ड 2023 अलग से रिलीज किया जाएगा। यह जनवरी 2023 के पहले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। प्रवेश पत्र भी आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज किए जाएगा, जिसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता होगा।  जैसे ही NTA AISSEE 2023 एडमिट कार्ड जारी कर देता है, स्टूडेंट्स को इस बात की जांच करनी चाहिए कि AISSEE 2023 आवेदन पत्र संख्या सहित उनके नाम, फोटो और अन्य व्यक्तिगत विवरण सही हैं या नहीं है। अगर ऐसा नहीं है तो वे इसके सुधार के लिए संपर्क कर सकते हैं। बता दें कि यह परीक्षा 8 जनवरी, 2023 को आयोजित होने वाली है।

How to download AISSEE exam city slip 2023: ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप को ऐसे करें डाउनलोड

ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद लेट्स सेक्शन में, AISSEE 2023 के लिए एडवांस एग्जाम सिटी डिस्प्ले ’पर क्लिक करें। अब अगले पेज पर ‘एडवांस एग्जाम सिटी डिस्प्ले फॉर एआईएसएसईई 2023’ लिंक पर क्लिक करें। अब निम्नलिखित बॉक्स में अपना एआईएसएसईई आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें। AISSEE परीक्षा अधिसूचना पर्ची जमा करें और जांचें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर सेव करके रख लें।