Latest News खेल

ओलंपिक (महिला हॉकी) : भारतीय टीम ने पहली बार क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह (लीड-1)


ग्रेट ब्रिटेन की महिला हॉकी टीम के यहां चल रहे टोक्यो ओलंपिक के ग्रुप चरण में पूल ए मुकाबले में आयरलैंड को 2-0 से हराने के साथ ही भारतीय महिला टीम ने पहली बार ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।भारत ने आज सुबह ग्रुप चरण के अपने आखिरी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से हराकर नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रखी थी। भारत की ओलंपिक में पांच मैचों में यह दूसरी जीत थी उसके क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए ग्रेट ब्रिटेन का आयरलैंड के खिलाफ मुकाबला जीतना जरूरी था।

प्रत्येक ग्रुप से चार-चार टीमों को नॉकआउट में जाना है। भारत के पांच मैचों से छह अंक हैं उसका गोल डिफरेंस -7 है। इस ग्रुप से नीदरलैंड, जर्मनी ब्रिटेन पहले ही नॉकआउट में पहुंच चुके थे। एक स्थान बचा था, जिसके लिए भारत आयरलैंड के बीच घमासान था। भारतीय टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर रहने के साथ ही क्वालीफाई करने में सफल रही।

भारत का क्वार्टर फाइनल में सामना पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा जबकि नीदरलैंड का न्यूजीलैंड, स्पेन का ग्रेट ब्रिटेन जर्मनी का अर्जेटीना से मुकाबला होगा।

महिला हॉकी इवेंट को 1980 मॉस्को ओलंपिक से शामिल किया गया था। भारतीय महिला हॉकी टीम का यह तीसरा ओलंपिक है। 2016 में टीम ग्रुप चरण में अपने पूल में आखिरी स्थान पर रही थी।