Latest News खेल

ओलंपिक में कांस्य पदक जीतते ही सिंधु पर हुई पैसों की बरसात,


  • नई दिल्ली आंध्र प्रदेश सरकार ने बैडमिंटन सुपरस्टार पी.वी. सिंधु को मौजूदा टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने की उपलब्धि पर पुरस्कृत करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने अधिकारियों को राज्य की खेल नीति के तहत सोमवार देर रात नकद पुरस्कार देने का निर्देश दिया।

इस पॉलिसी में स्वर्ण पदक विजेताओं को 75 लाख रुपये, रजत पदक के लिए 50 लाख रुपये और कांस्य पदक के लिए 30 लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाता है। मुख्यमंत्री ने जापान की राजधानी के लिए रवाना होने से पहले तीन खिलाडिय़ों सिंधु, आर सात्विकसाईराज और महिला हॉकी खिलाड़ी रजनी एतिमारपू में से सभी को 5 लाख रुपये का नकद प्रोत्साहन दिया था। उस दौरान मुख्यमंत्री ने बंदरगाह शहर विशाखापत्तनम में बैडमिंटन अकादमी स्थापित करने के लिए सिंधु को दो एकड़ जमीन आवंटित करने के सरकारी आदेश की प्रति भी दी।