मऊ

मऊ:करणी सेना और कलेक्टर में ठनी… आगे-आगे डीएम और पीछे-पीछे कार्यकर्ताओं संग राष्ट्रीय अध्यक्ष जिलाधिकारी आवास में घुसे, डीएम ने पीछे मुड़कर भी नहीं देखा,भारी संख्या में पहुंची पुलिस,अल्टीमेटम देकर लौटे


  • ऋषिकेश पाण्डेय
    मऊ।करणी सेना भारत के जिलाध्यक्ष सहित तीन प्रमुख नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरू सिंह बुधवार को मऊ पहुंचे और जिलाधिकारी आवास में घुसकर अल्टीमेटम दिया कि अगर 24 घंटे के भीतर कार्यकर्ताओं को रिहा नहीं किया गया तो कार्यकर्ताओं को लेकर ऐसा आंदोलन करेंगे जिसकी जिला प्रशासन ने कल्पना तक नहीं की होगी।सोमवार को युवा जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह का आवास ध्वस्त किये जाने के बाद मंगलवार को मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह परिहार और जिलाध्यक्ष सोनू सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल के चैम्बर में घुसने की कोशिश की थी।इस दौरान भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने जिलाध्यक्ष सहित तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया था।राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरू सिंह ने “आज” से बातचीत करते हुए कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए हाईकोर्ट ने राजस्व वसूली और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर आगामी दो अगस्त तक के लिए सार्वजनिक रूप से रोक लगा रखा है।युवा जिलाध्यक्ष के बहन की चार जून को शादी है।गुहार लगाने के बावजूद स्थानीय प्रशासन ने घर पोखरी में होने की बात कहते हुए उसे ध्वस्त करा दिया।ध्वस्तीकरण रोकने के लिए जिलाध्यक्ष जिलाधिकारी से मिलने की कोशिश करते रहे।मगर,वे नहीं मिले और घर भी गिरा दिया गया।जिससे नाराज कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे थे,जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तारी की जानकारी होने पर जिलाधिकारी को अनगिनत बार फोन किया।मगर,उन्होंने बात नहीं की।हैरान होकर उन्होंने मऊ कूच कर दिया।यहां पहुंचने के बाद भी जब जिलाधिकारी नहीं मिले तो इंतज़ार करते-करते वे तब जिलाधिकारी का पीछा करना शुरू कर दिये,जब जिलाधिकारी अपने कार्यालय से आवास जा रहे थे।आगे-आगे कलेक्टर और पीछे-पीछे करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कार्यकर्ता डीएम आवास में घुस गये।इसके बावजूद डीएम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।देखते ही देखते डीएम आवास पर सीओ सिटी धनंजय मिश्रा,सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान भारी संख्या में पुलिस बल के साथ डीएम आवास पर पहुंच गये।पुलिस के पहुंचने के बाद भी जिलाधिकारी अपने आवास से नहीं निकले।जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिलाधिकारी की तानाशाही और योग्यता पर सवाल खङा करते हुए कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए 24घंटे का अल्टीमेटम दिया और लौट गये।उन्होंने अस्थायी जेल में निरूद्ध मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह परिहार,जिलाध्यक्ष सोनू सिंह और सत्य प्रकाश सिंह से भी मुलाकात की।