Latest News नयी दिल्ली

कर्नाटक कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक में राज्यपाल के प्रस्तावित संबोधन को लेकर सरकार पर निशाना साधा


बेंगलुरू, 20 अप्रैल कांग्रेस ने कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला से कोविड के मुद्दे पर हो रही सर्वदलीय बैठक को संबोधित करने के लिए आग्रह किए जाने को लेकर मंगलवार को प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

इस सर्वदलीय बैठक के कुछ घंटे पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ट्वीट कर सवाल किया, ”राज्यपाल को सर्वदलीय बैठक को संबोधित करने के लिए बुलाया जाना किस बात का संकेत है? क्या राज्य में निर्वाचित सरकार नहीं है? क्या सरकार अक्षम है या फिर यह ‘बीएस येदियुरप्पा मुक्त भाजपा’ का हिस्सा है।”

कांग्रेस ने यह भी कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि क्या वह विपक्ष का सामना नहीं कर सकती या फिर वह मौजदा चुनौतियों का सामना करने में सक्षम नहीं है।

उसने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार प्रदेश के लोगों के जीवन की रक्षा नहीं कर पा रही है।