Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

कर्नाटक के कलबुर्गी में तीन दिन में चार बार आया भूकंप


  • बेंगलुरु, कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में मंगलवार को सुबह भूकंप आया जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.5 मापी गई। इससे जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अक्टूबर से अब तक बीदर और कलबुर्गी के पास उत्तर कर्नाटक क्षेत्र में छह बार भूकंप आया है। इसमें से एक और पांच अक्टूबर को दो बार बसवकल्याण में और नौ,11 तथा 12 अक्टूबर को कुल चार बार कलबुर्गी में भूकंप आया।

कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केन्द्र के अनुसार सोमवार को सुबह कलबुर्गी के गड़ीकेश्वर गांव के निकट तीन तीव्रता का और रात नौ बज कर 55 मिनट पर उसी स्थान पर चार तीव्रता का भूकंप आया। मंगलवार को सुबह चिंचोली के कुपनूर गांव में भूकंप आया जिसका केन्द्र कुपनूर से 1.6 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में था।