Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

कर्नाटक के भाजपा विधायक की कार जलाने के संदिग्ध गिरफ्तारी


कर्नाटक पुलिस ने तीन बार के भाजपा विधायक सतीश रेड्डी के आवास पर लग्जरी कारों को जलाने की घटना का पदार्फाश किया है घटना में शामिल तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार की देर रात, आरोपियों ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उन्होंने यह इसलिए किया क्योंकि वे कुछ लोगों की अमीर होने से नफरत करते थे।

पुलिस के अनुसार, बंदेपाल्या नवीन, 22, गरवेबाविपल्या सागर, 19, बेगुर श्रीधर, 20 को गिरफ्तार किया गया है। ये तीनों बेरोजगार हैं। इनमें से एक बाइक उठाने की घटनाओं में भी शामिल रहा है, जबकि दूसरा नशे का आदी है।

आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने सतीश रेड्डी को बड़ी लग्जरी कारों का इस्तेमाल करते हुए देखा। वे उसके धन से ईष्र्या करने लगे। उसमें से एक आरोपी सागर जो नेपाल से है उन्होंने नौकरी के लिए रेड्डी से संपर्क करने की भी कोशिश की। लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें कभी भी रेड्डी से मिलने नहीं दिया।