Latest News अलीगढ़ उत्तर प्रदेश लखनऊ

कल्याण सिंह को लेकर AMU के वाइस चांसलर ने शेयर की पोस्ट, छात्रों में फूटा गुस्सा,


  1. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हाल ही में निधन हो गया है। उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया, लेकिन अब इस पर विवाद शुरू हो गया है। शोक जाहिर करने पर यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों ने ही अपने वाइस चांसलर का विरोध किया है।

दरअसल, 22 अगस्त को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कुलपति तारिक मंसूर ने शोक व्यक्त किया। इस शोक पत्र के बाद यूनिवर्सिटी के कैंपस में एक पोस्टर लगाया गया, जिसमें इस शोक संवेदना की निंदा की गई है।

वाइस चांसलर ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि उनकी मौत का पूरे देश को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। उनके इस पोस्ट के बाद वहां के छात्रों में रोष भरा हुआ है। कई लोगों ने उनके फेसबुक पर यह टिप्पणी भी की कि यह देश का नहीं आपका नुकसान हो सकता है।

फेसबुक पोस्ट शेयर होने के बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की कई दीवारों पर पर्चे भी लगाए गए, जिसमें लिखा था कि बाबरी मस्जिद विध्वंस के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार कल्याण सिंह हैं।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह का 21 अगस्त को 89 साल की उम्र में निधन हुआ। कल्याण सिंह की गिनती भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में होती रही है, जिन्होंने रामजन्मभूमि आंदोलन के दौरान अहम भूमिका निभाई थी।