News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की तैयारी कर रहे नेताओं को राहुल गांधी की सलाह,


नई दिल्ली,। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए जल्द चुनाव होने जा रहे हैं। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। इसी यात्रा के बीच उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को बड़ी सलाह दी है।

राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि ये एक ऐतिहासिक पद है। आप एक ऐतिहासिक स्थान ले रहे हैं। एक ऐसा स्थान जो भारत के एक विशेष दृष्टिकोण को परिभाषित करती है। कांग्रेस अध्यक्ष सिर्फ एक संगठनात्मक पद नहीं है बल्कि यह एक वैचारिक पद है। इसलिए मेरी सलाह है कि जो कोई भी कांग्रेस का अध्यक्ष बने, उसे यह याद रखना चाहिए कि वह एक विचारधारा, एक विश्वास प्रणाली और भारत की दृष्टि का प्रतिनिधित्व करेगा।

केंद्र सरकार पर निशाना

राहुल ने कहा कि यात्रा की सफलता कुछ विचारों पर आधारित है। पहला विचार यह है कि एक भारत अखंड खड़ा है, अपने आप से युद्ध में नहीं है, अपनों से नाराज नहीं है, नफरत से भरा नहीं है। यात्रा कुछ ऐसा है जिसकी अधिकांश भारतीय लोग सराहना करते हैं और पसंद करते हैं। राहुल ने कहा कि दो अन्य विचार भी हैं जो यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं। एक है बेरोजगारी का स्तर, जिसका सामना आज भारत कर रहा है। तीसरा मुद्दा कीमतों का है। ये तीन विचार हैं जो यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं और प्रोत्साहित कर रहे हैं। ये विचार आपस में जुड़े हुए हैं।