News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव प्रचार अभियान तेज, तमिलनाडु में शशि थरूर और गुजरात पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे


नई दिल्ली, । कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है। पार्टी के दो बड़े नेता शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं। दोनों ही कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं के बीच चुनाव प्रचार अभियान शुरु कर दिया है।

शशि थरूर आज तमिलनाडु में चुनाव प्रचार अभियान में हिस्सा ले रहे हैं। वहीं, उनके प्रतिद्वंदी मल्लिकार्जुन खड़गे गुजरात में अपना प्रचार अभियान शुरू करने के लिए अहमदाबाद पहुंचे हुए हैं। वह अहमदाबाद में साबरमती आश्रम और गुजरात कांग्रेस के प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) कार्यालय का दौरा करेंगे।

शशि थरूर के कार्यक्रम से पार्टी के शीर्ष नेताओं ने बनाई दूरी

वहीं, इस बीच तमिलनाडु पहुंचने पर शशि थरूर ने ट्वीट कर कहा कि यहां पार्टी सहयोगियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। हालांकि, कोई नेता मौजूद नहीं था। साथ ही थरूर ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में शीर्ष नेताओं को दूर रहने के लिए कहा गया था। दिलचस्प बात यह है कि मुझे अपना समर्थन दिखाने के लिए यहां दर्जनों आम नागरिकों ने हिस्सा लिया है।

jagran

थरूर ने जारी किया घोषणा पत्र

शशि थरूर ने आज घोषणा पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी जिस तरह से काम करती है, हमें उसमें सुधार करने की जरूरत है। हमें पार्टी में युवाओं को शामिल करने और उन्हें वास्तव में अधिकार देने की जरूरत है। साथ-ही-साथ हमें परिश्रमी और पुराने कार्यकर्ताओं को और सम्मान देने की भी जरूरत है।

17 अक्टूबर को है कांग्रेस के अध्यक्ष का चुनाव

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन 30 सितंबर को तक हो गए हैं। 17 अक्टबूर को चुनाव है। 19 अक्टूबर को इसके परिणाम घोषित किए जाएंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं में कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर खासा उत्साह है।

कांग्रेस को 25 साल बाद मिलेग गैर गांधी पार्टी अध्यक्ष

वहीं, इस बार गांधी परिवार कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ रहा है। इसलिए देश की सबसे पुरानी पार्टी को 25 से अधिक सालों के बाद एक गैर-गांधी अध्यक्ष मिलना तय है।