Latest News उत्तर प्रदेश कानपुर

कानपुर में नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी में डूबे लोगों के घर,


  • कानपुर के कई इलाकों में नदी का जलस्तर बढ़ने से लोगों को खासी परेशानी हो रही है। पांडु नदी में जलस्तर के बढ़ने से कानपुर ग्रामीण के कुछ इलाके जलमग्न हो गए हैं। कई लोगों के घर पानी में डूब गए हैं, जिसके बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है।

मानसूनी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिसके कारण निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। बारिश के कारण कानपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। साथ ही इसकी सहायक नदियों में भी पानी की आवक बढ़ने से कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। कानपुर में पांडु नदी के जलस्तर बढ़ने से सौ से ज्यादा घरों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

कानपुर में पांडु नदी में पानी का स्तर बढ़ने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। आलम ये है कि नदी के किनारे स्थित बर्रा8, वरुण विहार, तात्या टोपे नगर, मेहरबान सिंह का पुरवा जैसे इलाकों में पानी काफी बढ़ गया है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को अपने घरों को खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ रहा है।

निचले इलाकों में सौ से ज्यादा घर ऐसे हैं, जहां पर पानी घुसने के बाद लोग दूसरे स्थानों पर जाने के लिए मजबूर हो गए हैं। कई लोगों ने अपने घरों पर ताला लगा दिया है और रिश्तेदारों या परिचितों के पास चले गए हैं।