Latest News उत्तर प्रदेश कानपुर नयी दिल्ली राष्ट्रीय

कानपुर में भाजपा पर गरजीं मायावती, कहा; इस बार अगर EVM में गड़बड़ी नहीं हुई तो…


कानपुर, बसपा प्रमुख मायावती कानपुर के रमईपुर स्थित मगरासा गांव पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित किया। मायावती ने अपने संबोधन में कहा कि इस बार अगर ईवीएम में गड़बड़ी नहीं हुई तो निश्चित रूप से परिणाम बढ़िया आने वाले हैं। वह कानपुर से प्रत्याशी कुलदीप भदौरिया व अकबरपुर के प्रत्याशी राजेश द्विवेदी के समर्थन में सभा को संबोधित कर रही थीं। 

 

भाजपा-कांग्रेस पर जमकर निकाली भड़ास

मायावती ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। मायावती ने कहा कि यह दोनों पार्टियां पूंजीपतियों से चंदा लेकर चलने वाली सरकार हैं। जबकि बसपा ऐसा नहीं करती है। मायावती ने कहा कि बीएसपी कार्यकर्ताओं के सहयोग और जन्म दिन के मौके पर जो थोड़ा-थोड़ा पैसा एकत्र होता है। वहीं पैसा पार्टी में खर्च होता है। जबकि भाजपा और कांग्रेस पूंजीपतियों से पैसा लेकर चुनाव लड़ती हैं।

कांग्रेस की तरह है भाजपा का हाल : मायावती

मायावती ने कहा कि पहले कांग्रेस सत्ता में रहती थी तो वह भी ईडी समेत सरकारी तंत्रों का दुरुप्रयोग करती थी। उन्होंने आगे कहा कि अब यही हाल भाजपा का है। भाजपा ईडी का गलत प्रयोग करके दबाव बना रही है। मायावती ने कहा कि टिकट बंटवारे में भी सर्वसमाज की उचित भागीदारी बसपा ने सुनिश्चित की है।