Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

काबुल में यूक्रेन का प्लेन हाईजैक, ईरान में लैंडिंग का दावा


  • अफगानिस्तान में तालिबानी कब्जे के बाद लगातार लोग देश छोड़कर भाग रहे हैं। ऐसे में कई विदेशी नागरिकों के लिए उनके देश की सरकारें प्लेन की व्यवस्था भी कर रही हैं। अब खबर है कि काबुल में यूक्रेन (Ukrainian plane Hijack) का प्लेन हाईजैक कर लिया है। हाईजैक करने के बाद ईरान में लैंडिंग हुई है। इसकी जानकारी खुद यूक्रेन सरकार ने दी है।

यूक्रेन सरकार ने दावा किया है कि हाईजैक करने के बाद यात्रियों से भरे हुए प्लेन को ईरान लेकर गए हैं। कुछ अज्ञात लोगों ने इस हाईजैक किया है। यूक्रेन के उपविदेश मंत्री येवगेनी येनिन ने जानकारी देते हुए कहा कि विमान में कम से कम 80 यात्री हैं, जिनकी ईरान में लैंडिंग हुई है। आगे कहा कि पहले यूक्रेन के एक विमान को अज्ञात लोगों ने हाइजैक कर लिया और फिर उसे ईरान ले गए। ये विमान यूक्रेन के लोगों को अफगानिस्तान से बाहर निकालने के लिए पहुंचा था।