News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

कारसेवक श्रीकांत पंडित की गिरफ्तारी पर गरमाई कर्नाटक की सियासत


 बेंगलुरु। कर्नाटक में कारसेवक की गिरफ्तारी के बाद राज्य में राजनीति काफी गरमा चुकी है। हुबली जिले में पुलिस ने श्रीकांत पुजारी नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 31 साल पुराने मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा ने सिद्धारमैया सरकार ने मोर्चा खोल दिया है। भाजपा ने आरोप लगाए कि सिद्धारमैया सरकार जानबूझकर राम भक्तों को परेशान कर रही है।

गिरफ्तारी के खिलाफ सीटी रवि ने किया विरोध प्रदर्शन

वहीं, शुक्रवार को भाजपा नेता सीटी रवि ने श्रीकांत पुजारी की गिरफ्तारी के खिलाफ शहर पुलिस स्टेशन के सामने विरोध प्रदर्शन किया। समाचार एजेंसी एएनआई की वीडियो में देखा जा सकता है कि भाजपा नेता अपने हाथों में एक पोस्टर पकड़े बैठे हैं, जिसमें राम मंदिर की तस्वीर थी। वहीं, वो रघुपति राघव राजा राम गाते दिख रहे हैं।

श्रीकांत की गिरफ्तारी पर कर्नाटक के गृह मंत्री परमेश्वर ने बताया कि FIR और अन्य दस्तावेजों में श्रीकांत पुजारी का नाम कारसेवक के रूप में दर्ज नहीं है बल्कि उसका नाम एक आरोपी के रूप में दर्ज किया गया है और उसके खिलाफ 16 मामले दर्ज हैं।

श्रीकांत पंडित के खिलाफ क्या है मामला

श्रीकांत पुजारी को 5 दिसंबर 1992 में हुबली में एक दुकान में आग लगाने के मामले में हुबली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था।

ह्लाद जोशी ने किया गिरफ्तारी का विरोध

केंद्रीय संसदीय कार्य, कोयला और खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को कार सेवकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के लिए कर्नाटक की कांग्रेस सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा, “क्या सिद्धारमैया यहां आईएस सरकार बनाने की प्रक्रिया में हैं? या है वह राज्य में मुगल, इस्लामी सरकार चला रहे हैं?