News TOP STORIES उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय लखनऊ

कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार और हर की पौड़ी में उमड़ा आस्था का सैलाब


  1. नई दिल्ली, । कार्तिक माह का आज आखिरी दिन है और आज ही कार्तिक पूर्णिमा है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान-दान, लक्ष्मी-नारायण पूजन की जाती है। कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान कर देव दिवाली भी मनाई जाती है, जिसे काफी शुभ माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा पर आज चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। इस दिन कुछ खास उपाए किए जाएं तो घर के आर्थिक हालात अच्छे बने रहते हैं। आइए जानते हैं पूर्णिमा का स्नान कब होगा और चंद्र ग्रहण कब लगेगा।
  • 01:01 PM, 08 Nov 2022

    रांची में स्वर्णरेखा नदी के घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को आध्यात्मिक कार्यक्रम विभिन्न नदियों के तट पर आयोजित किया गया है। राजधानी रांची में केतारी बागान स्वर्णरेखा नदी इक्ससवी महादेव मंदिर परिसर के चारों ओर कार्तिक पूर्णिमा पर मेला का आयोजन किया गया है।

  • 12:36 PM, 08 Nov 2022

    देव दिवाली के रूप में मनाया जाता है कार्तिक पूर्णिमा

    कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली के रूप में भी मनाया जाता है और कार्तिक महीने के पंद्रहवें दिन  चंद्र दिवस के रूप में माना जाता है। यह त्योहार प्रबोधिनी एकादशी से जुड़ा हुआ है और यह चतुर्मास के अंत का प्रतीक है, चार महीने की अवधि जब भगवान विष्णु को सोते हुए माना जाता है।

  • 12:22 PM, 08 Nov 2022

    पूरे देश में कई नामों से पूर्णिमा को पुकारा जाता है

    पूर्णिमा के दिन को हिंदू कैलेंडर के अनुसार पूरे देश में कई नामों से पुकारा जाता है, जिसमें पूर्णिमा, पूनम, पूर्णमी और पूर्णिमासी शामिल हैं। कार्तिक मास को दामोदर मास कहा जाता है

  • 11:53 AM, 08 Nov 2022

    अमरोहा के तिगरीधाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी

    कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर अमरोहा के तिगरीधाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर सूर्य देव को अर्घ्‍य देकर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

  • 11:31 AM, 08 Nov 2022

    चंद्रग्रहण के कारण लोगों ने सूतक काल से पूर्व ही किया स्‍नान

    पूर्व बिहार, सीमांचल, कोसी के सभी जिलों में कार्तिक पूर्णिमा को लेकर काफी उत्‍साह दिखा। कार्तिक पूर्णिमा को लेकर आधी रात के बाद से ही गंगा तटों पर स्नान करने वाले श्रद्धालु उमड़े। भागलपुर में गंगा स्‍नान के लिए काफी संख्‍या में लोग मध्‍य रात्रि से ही घाट पर उमड़ गए। चंद्रग्रहण के कारण लोगों ने सूतक काल से पूर्व ही स्‍नान किया।

  • 11:19 AM, 08 Nov 2022

    बिहार के गया में श्रद्धालुओं ने पवित्र फल्‍गु नदी में लगाई डुबकी

    बिहार के गया में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आज श्रद्धालुओं ने पवित्र फल्‍गु नदी में आस्‍था की डुबकी लगाई। इसके पहले बैकुंठ चतुर्दशी के मौके पर सोमवार को भी श्रद्धालुओं ने फल्‍गु में स्‍नान कर विष्णुपद मंदिर में पूजा की। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आज पटना-गया रेलखंड पर विशेष पैसेंजर ट्रेनें भी चलाई जा रहीं हैं।

  • 10:58 AM, 08 Nov 2022

    प्रयागराज के त्रिवेणी घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

    प्रयागराज के त्रिवेणी घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

    प्रयागराज में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम घाट पर पूजा और पवित्र स्नान किया। पवित्र डुबकी लगाने के लिए त्रिवेणी घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दिखें।

  • 10:49 AM, 08 Nov 2022

    कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बिहार में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

    बिहार के पटना में भी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आज गंगा नदी में श्रद्धालु स्नान करते नजर आए।पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत अन्य शहरों में स्नान के दौरान मेले जैसा माहौल रहा। भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए।

  • 10:38 AM, 08 Nov 2022

    मुख्‍यमंत्री योगी ने प्रदेशवास‍ियों को कार्तिक पूर्णिमा की दी बधाई

    मुख्‍यमंत्री योगी ने प्रदेशवास‍ियों को कार्तिक पूर्णिमा की दी बधाई

    कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर  मुख्‍यमंत्री योगी ने प्रदेशवास‍ियों को कार्तिक पूर्णिमा की बधाई दी। सीएम ने ट्वीट कर कहा क‍ि सभी प्रदेश वासियों व श्रद्धालुओं को लोक-आस्था के महापर्व कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!

  • 10:10 AM, 08 Nov 2022

    गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    यूपी में लोक-आस्था का महापर्व कार्तिक पूर्णिमा धूमधाम से मनाया जा रहा है। कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, कन्‍नौज, च‍ित्रकूट में सुबह से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। मोक्षदाय‍िनी में डुबकी लगाकर भक्‍त मोक्ष और शुभ फल की प्राप्ति की कामना की।

  • 09:57 AM, 08 Nov 2022

    श्रद्धालुओं ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के ‘सरोवर’ में लगाई डुबकी

     श्रद्धालुओं ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के 'सरोवर' में लगाई डुबकी

    पंजाब में गुरुनानकजयंती के अवसर पर श्रद्धालुओं ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में सरोवर में डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना की ।

  • 09:17 AM, 08 Nov 2022

    वाराणसी के घाटों पर बड़ी संख्या में भक्तों ने किया पवित्र स्नान

    वाराणसी के घाटों पर बड़ी संख्या में भक्तों ने किया पवित्र स्नान

    उत्तरप्रदेश के वाराणसी में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालु दिखें । गंगा नदी में पवित्र स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त वाराणसी के घाटों पर उमड़ें।

  • 08:15 AM, 08 Nov 2022

    कार्तिक पूर्णिमा: हरिद्वार में श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में किया पावन स्नान

    कार्तिक पूर्णिमा: हरिद्वार में श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में किया पावन स्नान

    उत्तराखंड के हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में पावन स्नान किया। बता दें सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। आठ नवंबर, 2022 को कार्तिक पूर्णिमा पर तुलसी की पूजा करने और गंगा स्नान करने का विशेष महत्व बताया गया है। हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा से सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं।

  • 07:47 AM, 08 Nov 2022

    ओडिशा में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मनाया गया नाव उत्सव

    ओडिशा में नाव उत्सव कार्तिक पूर्णिमा पर छोटे- छोटे नाव बना के नदियों में तैराया जाता है । यह त्यौहार ओडिशा के समुद्री गौरव के याद में किया जाता है और हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर मनाया जाता है।

  • 07:39 AM, 08 Nov 2022

    गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

    उत्तर प्रदेश के गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में पावन स्नान किया। बड़ी संख्या में भक्तों ने गढ़मुक्तेश्वर में गंगा नदी में डुबकी लगाई।

  • 06:53 AM, 08 Nov 2022

    भगवान महाकाल की पहली बारात निकाली गई

    मध्यप्रदेश के उज्जैन में कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान महाकाल की पहली बारात निकाली जा रही है। भगवान की मूर्ति को लोग सजाकर लेकर जा रहे हैं।

  • 06:37 AM, 08 Nov 2022

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने लगाई डुबकी

    कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डुबकी लगाकर पूजा अर्चना की। उन्होंने यहां हजारों की तादात में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को कार्तिक पूर्णिमा की बधाई।

  • 06:16 AM, 08 Nov 2022

    कार्तिक पूर्णिमा का यह है शुभ मुहूर्त

    कार्तिक पूर्णिमा की तिथि की शुरुआत 7 नवंबर की शाम 04 बजकर 15 मिनट से हो गई है। इसका समापन 8 नवंबर की शाम 04 बजकर 31 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा आज मनाई जा रही है।

  • 06:07 AM, 08 Nov 2022

    कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान विष्णु की होती है पूजा

    कार्तिक के महीने में भगवान विष्णु की खास आराधना की जाती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य का अवतार धारण किया था, जिन्हें भगवान विष्णु का प्रथम अवतार भी माना जाता है। इस दिन गंगा स्नान कर दीप दान करना काफी शुभ माना जाता है।

  • 05:46 AM, 08 Nov 2022

    कार्तिक पूर्णिमा का यह है महत्व

    ज्‍योतिष के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा नदी में स्‍नान करके उगते सूर्य को अर्ध्‍य देने का विशेष महत्व माना जाता है। इसके अलावा अगर इस दिन विशेष तौर पर कुछ दान किया जाए तो कई तरह के पापों से मुक्ति  मिलती है। वहीं इस दिन दीपदान और तुलसी पूजा जरूर करनी चाहिए।