News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ वाराणसी

काशी में पीएम मोदी ने जनता के सामने रखे 9 संकल्प कहा- कर रहा हूं आग्रह


 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आए हुए हैं। आज पीएम मोदी के दौरे का दूसरा दिन है। पढ़ें मोदी के वाराणसी दौरे का लाइव अपडेट…

18 Dec 202312:59:06 PM

विदेशों से आए श्रद्धालु

वाराणसी में हो रहे महाअनुष्ठान में भाग लेने के लिए यूपी के साथ ही बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पश्चम बंगाल, असम, महाराष्ट्र समेत कई प्रांतों से श्रद्धालु आए हुए हैं। इसमें जर्मनी, फ्रांस, अमेरिका, सिंगापुर, दुबई, दक्षिण अफ्रीका समेत देशों से भी विहंगम योग साधकों का दल रात में आया था।

 

18 Dec 202312:56:17 PM

भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

PM Modi Varanasi Visit Live Updates: पीएम मोदी के दो दिवसीय वाराणसी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ता काफी प्रसन्न हैं और ढोल-नगाड़ो की धुन पर झूम रहे हैं।

 

बरकी के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

पीएम मोदी स्वर्वेद महामंदिर से बरकी सेवापुरी के लिए रवाना हो गए हैं। कुछ ही देर में वह पहुंचने वाले हैं।

18 Dec 202312:50:26 PM

खत्म हुआ 500 वर्षों का इंतजार: सीएम योगी

CM Yogi Adityanath: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- आज 500 वर्षों का इन्तजार खत्म हुआ है और अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हो रहा है, जिस पर हर भारतवासी गर्व कर रहा है।

18 Dec 202312:44:44 PM

विदेशों में शादी क्यों कर रहे हो भाई: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने पांचवें संकल्प में भारत में लोगों के घूमने की बात कही। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा- मैं आजकल तो बड़े-बडे़ धन्नासेठों को भी कहता रहता हूं, विदेशों में जाकर शादी क्यों कर रहे हो भाई? भारत में ही शादी करो।

18 Dec 202312:34:58 PM

सब मिलकर काशी के कायाकल्प के लिए कर रहे हैं काम- पीएम मोदी

PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी ने कहा- सरकार, समाज और संतगण सब साथ मिलकर काशी के कायाकल्प के लिए काम कर रहे हैं। आज स्वर्वेद मंदिर का बनकर तैयार होना इसी ईश्वरीय प्रेरणा का उदाहरण है।

18 Dec 202312:27:22 PM

पीएम मोदी बोले स्वर्वेद महामंदिर का दौरा कर मैं मंत्रमुग्ध हो गया

PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी ने कहा- जब मैंने स्वर्वेद महामंदिर का दौरा किया तो मैं मंत्रमुग्ध हो गया… वेदों, उपनिषदों, रामायण, गीता और महाभारत की दिव्य शिक्षाओं को स्वर्वेद महामंदिर की दीवारों पर चित्रों के माध्यम से चित्रित किया गया है..”

18 Dec 202312:17:26 PM

पीएम ने जनता से किया आग्रह

पीएम ने जनता से किया आग्रह

पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए 9 संकल्प उनके समक्ष रखे। साथ ही पीएम ने कहा आपसे मैं आग्रह कर रहा हूं…

/

18 Dec 202312:09:51 PM

सदियों तक भारत रहा आर्थिक और समृद्धि का उदाहरण

PM Modi Varanasi Visit Live Updates:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “भारत एक ऐसा राष्ट्र है जो सदियों तक विश्व के लिए आर्थिक समृद्धि और भौतिक विकास का उदाहरण रहा है…भारत ने कभी भौतिक उन्नति को भौगोलिक विस्तार और शोषण का माध्यम नहीं बनने दिया। भौतिक प्रगति के लिए भी हमने आध्यात्मिक और मानवीय प्रतीकों की रचना की…”

18 Dec 202312:08:22 PM

हर भारतीय को हो रहा गर्व, सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में कहा, “…आज हर भारतीय गौरव महसूस कर रहा है क्योंकि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।”

18 Dec 202311:53:12 AM

पीएम ने किया लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के उमराहा में नवनिर्मित स्वर्वेद महामंदिर का लोकार्पण किया।

18 Dec 202311:49:32 AM

पीएम मोदी कुछ ही देर में वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी

Vande Bharat Express: पीएम मोदी कुछ ही देर में वाराणसी से नई दिल्ली चलने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।

18 Dec 202311:44:45 AM

पीएम मोदी ने स्वर्वेद महामंदिर का किया लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार सुबह मुख्यमंत्री योगी संग विहंगम योग संत समाज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए। साथ ही स्वर्वेद महामंदिर धाम के प्रथम चरण का लोकार्पण किया।