News TOP STORIES उत्तर प्रदेश कानपुर झारखंड नयी दिल्ली पंजाब बंगाल बिहार मध्य प्रदेश मनोरंजन महाराष्ट्र रांची राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

काॅमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर नम हुईं आंखें, गुरुवार को दिल्ली में अंतिम संस्कार


नई दिल्ली, । भारतीय मनोरंजन इंडस्ट्री के जाने-माने कॉमेडियन और एक्टर राजू श्रीवास्तव का बुधवार सुबह निधन हो गया। 58 साल के राजू लगभग 40 दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे और जिंदगी की जंग लड़ रहे थे। 10 अगस्त को दिल्ली के एक होटल में जिम में एक्सरसाइज करते हुए राजू गिर पड़े थे। उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था, जिसके बाद एम्स में भर्ती करवाया गया था। राजू डॉक्टरों की निगरानी में लगातार वेंटिलेटर पर थे। उनकी तबीयत में उतार-चढ़ाव होता रहा था, मगर होश नहीं आया। हालांकि, परिवार और डॉक्टरों ने उम्मीद नहीं छोड़ी थी। राजू के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गयी है। चाहने वाले और दोस्त उन्हें याद करते भावुक हो रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं। राजू अपने पीछे एक बेटी और एक बेटा छोड़ गये हैं। राजू भारतीय मनोरंजन इंडस्ट्री में स्टैंडअप कॉमेडी के पुरोधा माने जाते थे। उन्होंने फिल्मों के साथ टीवी और कॉमेडी शोज में खूब काम किया था। 

Raju Srivastav Death LIVE News Updates:

  • 03:42 PM, 21 Sep 2022

    राजू श्रीवास्तव की मौत दूसरे कार्डियक अरेस्ट से हुई है

    राजू श्रीवास्तव के भतीजे का दावा है कि हास्य कलाकार की मौत दूसरे कार्डियक अरेस्ट से हुई हैl उन्हें पहले अटैक के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया थाl

  • 03:34 PM, 21 Sep 2022

    राजू श्रीवास्तव के फैंस उनके मजाकिया वीडियो शेयर कर उन्हें याद कर रहे है

    राजू श्रीवास्तव के फैंस उनके मजाकिया वीडियो शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैl

  • 03:30 PM, 21 Sep 2022

    राजू श्रीवास्तव के निधन पर दिल्ली के द्वारका में स्थित इस्कॉन मंदिर ने भी दुख जताया है

    राजू श्रीवास्तव के निधन पर दिल्ली के द्वारका में स्थित इस्कॉन मंदिर ने भी दुख जताया है व आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की हैl

  • 03:23 PM, 21 Sep 2022

    राजू श्रीवास्तव की मौत पर भाजपा नेता विनोद तावडे ने भी जताया दुख

    राजू श्रीवास्तव की मौत पर भाजपा नेता विनोद तावडे ने भी दुख जताया हैl उन्होंने ट्वीट भी किया हैl

  • 03:20 PM, 21 Sep 2022

    सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा में सुलह कराना चाहते थे राजू श्रीवास्तव

    सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा में सुलह कराना चाहते थे राजू श्रीवास्तव लेकिन नहीं बनी बातl सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा में हुईं थीं लड़ाईl

  • 03:16 PM, 21 Sep 2022

    राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार 22 सितंबर को दिल्ली के निगमबोध घाट पर होगा

    राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार 22 सितंबर को दिल्ली के निगमबोध घाट पर होगा

    कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार 22 सितंबर गुरुवार को दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया जाएगाl इस बात पुष्टि उनके परिवार ने की है।

  • 03:13 PM, 21 Sep 2022

    कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा श्रीवास्तव ने जीता है नेशनल ब्रेवरी अवार्ड

    कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा श्रीवास्तव ने नेशनल ब्रेवरी अवार्ड जीता हैl उन्होंने 12 वर्ष की आयु में अपनी मां की जान बचाई थीl इसके चलते उन्हें 2006 में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया थाl

  • 03:08 PM, 21 Sep 2022

    राजू श्रीवास्तव के निधन पर फिल्म अभिनेता अध्ययन सुमन ने भी दुख जताया हैl

    राजू श्रीवास्तव के निधन पर फिल्म अभिनेता अध्ययन सुमन ने भी दुख जताया हैl

  • 03:04 PM, 21 Sep 2022

    कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का पार्थिव शरीर एम्स से निकाला गया

    कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का पार्थिव शरीर एम्स से निकाला गयाl एक महीने से अधिक समय तक भर्ती थेl गुरुवार को उनका निधन हो गया है।

  • 02:59 PM, 21 Sep 2022

    मेरे पति राजू श्रीवास्तव ने मौत से लड़ी कड़ी लड़ाई: शिखा श्रीवास्तव

    काॅमेडियन राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा ने कहा है कि उनके पति ने मौत से कड़ी लड़ाई लड़ीl हालांकि वह इससे बाहर नहीं आ पाए और उन्हें हमेशा के लिए छोड़कर चले गएl

  • 02:53 PM, 21 Sep 2022

    राजू श्रीवास्तव के निधन टीवी और कॉमेडी जगत के लिए अपूरणीय क्षति

    काॅमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन को भगीरथ चौधरी नामक आईआरएस ने टीवी और कॉमेडी जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया हैl

  • 02:48 PM, 21 Sep 2022

    राजू श्रीवास्तव के निधन पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने भी प्रतिक्रिया दी है

    काॅमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने भी प्रतिक्रिया दी हैl उन्होंने दो तस्वीरें भी शेयर की हैl

  • 02:43 PM, 21 Sep 2022

    राजू श्रीवास्तव को भाई की बारात में हुआ था पहली नजर का प्यार

    राजू श्रीवास्तव को भाई की बारात में हुआ था पहली नजर का प्यारl हालांकि उन्हें 12 साल तक पापड़ बेलने पड़े थे तब उनकी शादी हो पाई थीl

  • 02:41 PM, 21 Sep 2022

    राजू श्रीवास्तव के फैंस उनके पुराने वीडियो को वायरल कर दे रहे है श्रद्धांजलि

    राजू श्रीवास्तव के फैंस उनके पुराने वीडियो को वायरल कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैl