Latest News उत्तर प्रदेश लखनऊ

किसानों के सपोर्ट में आए वरुण गांधी


  • लखनऊ, : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी किसानों के समर्थन में आए हैं। पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी ने उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खत लिखा है। वरुण गांधी ने रविवार (12 सितंबर) को सीएम योगी को खत लिखकर किसानों के लिए कई मांग की है। वरुण गांधी ने सीएम योगी को पत्र लिखकर कहा है कि गन्ने की कीमतों में अच्छी वृद्धि की जानी चाहिए, गेहूं और धान की फसल पर बोनस दिया जाना चाहिए। वहीं वरुण गांधी ने सीएम योगी से यह भी मांग की है कि पीएम किसान योजना में मिलने वाली राशि को भी दोगुना किया जाना चाहिए।

वरुण गांधी ने इस पत्र को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया है। पत्र को शेयर करते हुए वरुण गांधी ने लिखा, ”किसानों की बुनियादी समस्याओं को इंगित करता मेरा पत्र उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नाम। उम्मीद है कि भूमिपुत्रों की बात जरूर सुनी जाएगी।”