पटना

कुदरत का करिश्मा- सीवान में एक महिला ने पांच बच्चों को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा सभी स्वस्थ


सीवान। जिले के सदर अस्पताल में  एक महिला ने पांच बचों का जन्म एक साथ दिया है।  जिसकी चर्चा खूब हो रही है। जिले के सदर अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चों में तीन लड़कियां और दो लड़के हैं। जो स्वस्थ बताए जा रहे हैं। सभी जच्चा के साथ सभी पांचों बच्चों को डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है। यह खबर पूरे जिले में आग की तरह फैल गयी है। कुदरत के इस करिश्मा को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि सिवान के सदर अस्पताल में गुरुवार को एक महिला को भर्ती कराया गया। जांच के दौरान पता चला कि महिला के गर्भ में पांच बच्चे है। डॉक्टरों ने बड़ी सावधानी पूर्वक सिजेरियन करने का निर्णय लिया। सदर अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ॰ रीता सिंहा ने बताया कि महिला शहर के इसमाइल तकिया निवासी मो॰ झुना की पत्नी फुलजहां खातून है। डॉ॰ रीता सिंह ने बताया कि महिला की पहले से जांच में पता चल गया था, कि उसके गर्भ में पांच बच्चे है, इसलिए महिला का सिजेरियन किया गया।