Latest News नयी दिल्ली पंजाब

कैप्टन के बाद बी.एस.एफ. मुद्दे पर अब मनीष तिवारी ने किया ट्वीट


चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा में बी.एस.एफ. के मुद्दे पर पास हुए प्रस्ताव को लेकर अब कांग्रेस सांसद एवं वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी का ट्वीट सामने आया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बी.एस.एफ. मुद्दे पर पंजाब विधानसभा का संकल्प पंजाब राज्य की सर्वसम्मत इच्छा को दर्शाता है। अच्छा कदम हालांकि यदि पंजाब का राजनीतिक वर्ग गंभीर है तो सी.ओ.आई. के अनुच्छेद 131 के तहत मूल मुकद्दमा दायर करके अधिसूचना की सामूहिक संवैधानिक चुनौती ही आगे का रास्ता है।

उन्होंने कहा कि 1/2 जो भी कानून अधिकारी पंजाब सरकार को बी.एस.एफ. के अधिकार क्षेत्र के मुद्दे पर सलाह दे रहा है, उसे ए.आई.आर. 1953 एस.सी. 253 और (2004) 12 एस.सी.सी. 673 पढ़ने पर विचार करना चाहिए। ये दोनों निर्णय पंजाब विधानसभा द्वारा ली गई स्थिति के लिए बेहद मददगार होंगे। बता दें कि इससे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह का भी बड़ा ट्वीट सामने आया था।